Select Date:

2 साल पहले अमेरिकी कंपनी को लाइसेंस मिला था कुछ शर्तों का पालन करना होगा

Updated on 14-12-2023 02:05 PM

UAE में पहली बीयर फैक्ट्री इसी महीने खुलने जा रही है। एक अमेरिकी कंपनी क्राफ्ट बाय साइड हसल इसे शुरू करेगी। दो साल पहले UAE के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म ने बीयर फैक्ट्री के लिए लाइसेंस जारी करने का फैसला किया था।

अरब वर्ल्ड के अखबार ‘खलीज टाइम्स’ के मुताबिक- UAE इस्लामिक देश है और यहां कानून काफी सख्त हैं। अमेरिकी कंपनी को बीयर मैन्यूफैक्चरिंग का परमिट और लाइसेंस जरूर मिला है, लेकिन उसे कुछ शर्तों और नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

अपनी जिम्मेदारी समझते हैं

  • अमेरिकी कंपनी यह फैक्ट्री अल मारया आईलैंड के गैलेरिया में शुरू कर रही है। कंपनी के फाउंडर चाड मैकी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा- कंपनी के फाउंडर होने के नाते मैं इसे बेहतर कदम मानता हूं। इसके साथ ही यह भी कहना चाहता हूं कि यहां कि सरकार ने हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए हम शुक्रगुजार हैं। हम यहां अपनी बेहतरीन सर्विस देंगे और इसमें सबसे पहले UAE में लाइफ स्टाइल के हाई स्टैंडर्ड्स को जेहन में रखा जाएगा।
  • साइड हसल UAE का पहला अल्कोहल ब्रांड है और इस ब्रांड की शराब यहां के लाइसेंस्ड स्टोर्स पर मिलती हैं। यह पहला मौका है जब UAE में किसी अल्कोहल या बीयर ब्रांड को ऑन-साइट बीयर सर्व करने की मंजूरी दी गई है।
  • 2021 में मिली थी मंजूरी
    दो साल पहले यानी 2021 में UAE के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म ने एक सर्कुलर जारी किया था। इसमें कुछ गाइडलाइन्स फॉलो करने की शर्त के साथ अल्कोहल ड्रिंक्स बनाने की मंजूरी दी गई थी।

    डिपार्टमेंट के बयान में कहा गया था- हमने कुछ शर्तों के साथ अल्कोहल ब्रांड बनाने की मंजूरी दी है। इसमें यह साफ किया गया है कि इसे लाइसेंस होल्डर सिर्फ तय जगह पर ही सर्व कर सकेंगे। इसमें भी उन्हें तय नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। इसके लिए मैनुअल भी जारी किया गया है। बाद में अबुधाबी के लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने भी अलग से गाइडलाइन्स जारी की थीं।

  • 75 तरह की बीयर परोसी जाएगी

    • खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक- क्राफ्ट बाय साइड हसल अपने बैनर तले कई तरह अल्कोहल ड्रिंक्स बेच सकेगी। इसमें ब्रिटिश ब्रांड भी शामिल हैं।
    • कंपनी की वेबसाइट पर कहा गया है- हम कई तरह के फ्लेवर मुहैया कराने जा रहे हैं। शुरुआती 12 महीने में हम कम से कम 75 तरह की बीयर यहां पेश करेंगे। हमारे कस्टमर यहां कई तरह की बेहतरीन डिशेज का लुत्फ भी ले सकेंगे।
    • कंपनी ने ओपन किचन फेसेलिटी देने का भी फैसला किया है। उसके मुताबिक- हमारी बेहतरीन टीम इसे अंजाम देगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.