उत्तर कोरिया में भाग कर घुसा अमेरिकी सैनिक, किम जोंग उन की सेना ने पकड़ा, 'चक्रव्यूह' से निकाल पाएंगे बाइडेन?
Updated on
19-07-2023 01:30 PM
सियोल: उत्तर कोरिया ने एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कोई सामान्य नागरिक नहीं, बल्कि अमेरिकी सेना का सदस्य है। इस क्षेत्र की निगरानी कर रही संयुक्त राष्ट्र कमान ने मंगलवार को अमेरिकी नागरिक के हिरासत में होने की पुष्टि की है। अमेरिका इस कमान को लीड करता है। उत्तर कोरिया की सेना ने अमेरिकी नागरिक को अवैध तरीके से सीमा पार कर देश में घुसने के कारण हिरासत में लिया है। संयुक्त राष्ट्र कमान मामले को सुलझाने के लिए उत्तर कोरिया के अधिकारियों से बातचीत कर रही है।
संयुक्त राष्ट्र की कमांड ने पहले अपने बयान में कहा, 'जॉइंट सिक्योरिटी एरिया के ओरिएंटेशन टूर पर एक अमेरिकी नागरिक बिना इजाजत डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (DPRK) में बॉर्डर को पार कर गया। हमारा मानना है कि वह इस समय DPRK की हिरासत में है और इ घटना को सुलझाने के लिए हम उत्तर कोरिया की सेना के अपने समकक्षों से बातचीत कर रहे हैं।' रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सैनिक ने स्थानीय समय के मुताबिक 3.27PM पर बॉर्डर क्रॉस किया था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया क्या हुआ
CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स ने कहा कि वह भी इसी टूर का हिस्सा था और उसने इस घटना को अपनी आंखों से देखा है। उसने कहा कि वह सभी लोग एक इमारत में गए थे। तभी यह शख्स अचानक से कुछ बिल्डिंग्स के बीच जोरदार आवाज के साथ दौड़ गया। प्रत्यक्षदर्शी ने आगे कहा कि शुरुआत में तो इस पर कनफ्यूजन था, लेकिन सैन्य कर्मियों ने उस व्यक्ति की हरकत पर कुछ सेकंड के अंदर ही प्रतिक्रिया दी। पहले मुझे लगा कि यह मजाक है, लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं आया तो हमें समझ आया कि स्थिति कुछ और है।
अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव
कोरिया के सीमावर्ती गांव पनमुनजोम का दौरा करने के दौरान यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक अमेरिकी सैनिक जिस तरफ भागा था, वहां उत्तर कोरिया का कोई भी सैनिक नहीं था। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव चरम पर है। उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कहा था कि उत्तर कोरियाई जेट ने अमेरिका के जासूसी विमानों को रोका है। वहीं, अमेरिका ने 40 साल बाद अपनी परमाणु पनडुब्बी को दक्षिण कोरिया के बंदरगाह पर भेजा है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…