Select Date:

बर्फ के समंदर को चीरती हुई निकली अमेरिकी पनडुब्‍बी यूएसएस हार्टफोर्ड, जानिए कितनी खतरनाक

Updated on 01-05-2023 06:55 PM
वॉशिंगटन: इस समय एक वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर काफी तेजी से यूजर्स के बीच वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि अमेरिकी नौसेना की एक पनडुब्‍बी बर्फ की दीवार को तोड़ती हुई बाहर आ रही है। यह पनडुब्‍बी यूएसएस हार्टफोर्ड है और यह एक लॉस एंजिल्‍स क्‍लास की फास्‍ट अटैक इलेक्ट्रिक पनडुब्‍बी है। जो वीडियो वायरल हो रहा है वह साल 2018 का है जब यह पनडुब्‍बी एक युद्धाभ्‍यास में शामिल हो रही थी। अमेरिकी नौसेना की मानें तो यह युद्धाभ्‍यास पनडुब्‍बी बल के लिए काफी अहम होता है।


साल 2018 में हुई एक्‍सरसाइज
यूएसएस हार्टफोर्ड मार्च 2018 में अलास्‍का के उत्‍तर में आर्कटिक में नजर आई थी। हार्टफोर्ड के अलावा इस युद्धाभ्‍यास में यूएसएस कनेक्टिकट भी शामिल थी। कनेक्टिकट और फास्ट-अटैक पनडुब्बी हार्टफोर्ड, बर्फ को तोड़ते हुए बाहर आई थीं। इस पनडुब्‍बी ने जिस युद्धाभ्‍यास में हिस्‍सा लिया उसका नाम आइस एक्‍सरसाइज 2018 था जो पांच हफ्तों तक चला था। साल 2020 में भी ऐसे ही युद्धाभ्‍यास का आयोजन किया गया था।

दोनों पनडुब्बियों के साथ यूके की रॉयल नेवी पनडुब्बी एचएमएस ट्रेंशेंट भी यहां पर थी। अत्यधिक ठंडे पानी में पनडुब्बियों की युद्ध क्षमता को परखने और इसका स्‍टैंडर्ड तय करने के लिए आर्कटिक में हर दो साल में यह ट्रेनिंग होती है। जो पनडुब्‍बी बर्फ के समंदर को चीरती हुई निकली, उसकी कीमत दो अरब डॉलर से भी ज्‍यादा है। यह 110 मीटर लंबी है और इसका वजन करीब 16500 टन है।

क्‍यों है इस युद्धाभ्‍यास का मकसद
अमेरिकी नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि आइस एक्‍स वह युद्धाभ्‍यास है जिसमें अमेरिकी नौसेना का पनडुब्बी बल और ब्रिटिश नौसेना के भागीदारों को एक चुनौतीपूर्ण वातावरण मिलता है। इस वातावरण में परिचालन, युद्ध और हथियार प्रणालियों, सोनार, कम्‍युनिकेशन और नेविगेशन सिस्‍टम को टेस्‍ट करने का मौका देता है। बर्फ की मौजूदगी में पनडुब्‍बी का माहौल और भी जटिल हो जाता है। अधिकारियों के अनुसार आर्कटिक की बर्फ ऑपरेशन के उन तरीकों को बदल देता है जिनके द्वारा पनडुब्बियां संचालित होती हैं, कम्‍युनिकेशन और नेविगेट करती हैं।

आर्कटिक से गुजरती पनडुब्बियां
हाल के कुछ सालों में आर्कटिक का प्रयोग पनडुब्बियों के रास्‍ते के लिए किया जाता है। इससे पहले आईसीईएक्स 2016 में भी अमेरिकी पनडुब्बियों यूएसएस हैम्पटन और यूएसएस हार्टफोर्ड ने इसी तरह की ट्रेनिंग को पूरा किया था। सबसे पहले साल 1947-49 में पहला आर्कटिक अंडर-आइस ऑपरेशन हुआ था जिसमें पनडुब्बियां बर्फ के नीचे थीं। एक अगस्त 1947 को आर्कटिक सबमरीन लेबोरेटरी के संस्थापक वाल्डो ल्योन के साथ डीजल पनडुब्बी यूएसएस बोअरफिश ने आइस पायलट के तौर पर जहाज पर काम किया। उस समय उन्‍होंने बर्फ के नीचे मिशन को अंजाम दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.