Select Date:

भारतीय को टक्कर मारने वाले अमेरिकी को सजा नहीं : पुलिस अफसर के खिलाफ सबूतों की कमी

Updated on 22-02-2024 01:29 PM

अमेरिका के सिएटल में भारतीय छात्रा जाह्नवी कमडुला की मौत के जिम्मेदार पुलिस अफसर केविन डेव पर मुकदमा नहीं चलेगा। उसे सजा नहीं मिलेगी। अथॉरिटीज का कहना है कि पुलिस अफसर के खिलाफ सबूत नहीं मिले।

24 जनवरी 2023 को जाह्नवी कमडुला की पुलिस पैट्रोल कार से टक्कर लगने पर मौत हो गई थी। गाड़ी पुलिस ऑफिसर केविन डेव चला रहे थे, इसलिए उन पर जाह्नवी की मौत को लेकर कार्रवाई हो रही थी।

अन्य अफसर ने मजाक उड़ाया था
केवन के साथ कार में डेनियल ऑडेरर नाम का पुलिस अफसर भी मौजूद था। उसने जाह्नवी की मौत का मजाक उड़ाया था।

पुलिस ऑफिसरों की कार का एक वीडियो और ऑडियो सामने आया था। इसमें डेनियल कह रहा था कि भारतीय छात्रा की जिंदगी की लिमिटेड वैल्यू थी। एक चेक लिखने से काम बन जाएगा।

बॉडीकैम ऑन था तो बातें रिकॉर्ड हुई
पुलिस ऑफिसर डेनियल जब छात्रा की मौत का मजाक उड़ा रहा था, तो उसका बॉडी-कैम यानी उसके शरीर पर लगा कैमरा ऑन था। इससे सारी बातें रिकॉर्ड हो गईं। वो अपनी कार में बैठकर ये कहता सुनाई दे रहा था कि लड़की एक्सीडेंट के बाद 40 फीट तक नहीं उछली, पर वो मर चुकी है।

इसके बाद डेनियल ठहाके लगाकर हंसने लगा। फिर उसने कहा- वो एक रेगुलर इंसान थी। 11 हजार डॉलर (9 लाख) का चेक लिखने से काम बन जाएगा। पुलिस ऑफिसर फिर हंसते हुए कहता है कि वो सिर्फ 26 साल की थी। उसकी लिमिटेड वैल्यू थी।

8 महीने बाद घटना का खुलासा हुआ था
जाह्नवी की मौत जनवरी 2023 में हुई थी। सितंबर 2023 में सिएटल पुलिस ने उसकी मौत का मजाक उड़ाए जाने का खुलासा किया था। पुलिस ने कहा था- डिपार्टमेंट के किसी कर्मचारी ने रूटीन चेक के लिए बॉडी-कैम से रिकॉर्ड किए गए ऑडियो सुने। जाह्नवी पर किए कमेंट्स कर्मचारी को आपत्तिजनक लगे और उसने अपने सीनियर्स से इसकी शिकायत की।

इसके बाद मजाक उड़ाने वाले अफसर डेनियल ऑडेरर और गाड़ी चलाने वाले अफसर केवन पर केस दर्ज हुआ। मामले की जांच शुरू हुई। कोर्ट के सामने पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अफसरों ने छात्रा को CPR भी दिया था।

मजाक उड़ाने वाले अफसर ने कहा- मेरी बातों को गलत संदर्भ में पेश किया
BBC के मुताबिक पुलिस अफसर डेनियल ने खुद पर लगे आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया। उसने कहा था कि वो सिर्फ शहर के अटॉर्नी की नकल कर रहा था। जो ऐसे मामलों में सजा सुनाने के दौरान ढिलाई बरतते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.