Select Date:

अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मन ने बनाई टॉमहॉक से भी खतरनाक क्रूज मिसाइल, इजरायल की नींद उड़ी

Updated on 14-05-2023 08:13 PM
तेहरान: ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी टॉमहॉक से भी ज्यादा दूरी तक मार करने वाली क्रूज मिसाइल को बना लिया है। इस मिसाइल को हाल में ही इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी में शामिल किया गया है। आईआरजीसी नेवी कमांडर अलीरेजा तांगसिरी ने ऐलान किया है कि इस मिसाइल को फारस की खाड़ी में गश्त लगाने वाले युद्धपोतों और पनडुब्बियों पर तैनात किया गया है। ईरानी नौसेना के रियर एडमिरल तांगसिरी ने बुशहर में कहा कि फारस की खाड़ी में दुश्मन के जहाजों की आवाजाही पर आईआरजीसी नौसेना लगातार नजर बनाए हुए है। इस मिसाइल को अमेरिका के अलावा इजरायल के लिए बड़ा खतरा बताया जा रहा है।

कद्र 474 की रेंज 2000 किमी


तांगसिरी ने ईरान के डिफेंस सेक्टर की क्षमताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस तरह के हथियारों और उपकरणों से ईरानी नौसेना की क्षमता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने खुलासा किया कि ईरानी नौसेना को मिली नई क्रूज मिसाइल का नाम कद्र-474 है। कद्र-474 क्रूज मिसाइल की रेंज 2000 किलोमीटर से भी ज्यादा है। इससे पहले ईरानी नौसेना में शाहिद सुलेमानी क्लास का युद्धपोत शाहिद महदवी और कटमरैन स्टाइल की मिसाइल कॉर्वेट को शामिल किया गया था। इस मिसाइल की तुलना अमेरिका के टॉमहॉक मिसाइल के साथ की जा रही है।

कितनी ताकतवर है अमेरिकी टॉमहॉक


टॉमहॉक अमेरिका की सबसे सबसे ताकतवर सबसोनिक एंटी-शिप और लैंड अटैक क्रूज मिसाइल है। यह अमेरिकी नौसेना के शस्त्रागार का सबसे प्रमुख हथियार भी है। टॉमहॉक का एंटी शिप वेरिएंट की रेंज 460 किमी और लैंड अटैक वेरिएंट की रेंज 1700 किलोमीटर है। इसके अलावा सिर्फ न्यूक्लियर और जमीन से लॉन्च किए जाने वाले इसके वेरिएंट 2500 किमी तक उड़ान भरने में सक्षम होते हैं। टॉमहॉक मिसाइल 450 किलो के पारंपरिक वारहेड, या 5 से 150 किलोटन के बीच की परमाणु W80 वारहेड से हमला कर सकती है।

ईरान ने कद्र 474 की विशेषताएं नहीं बताई

तांगसिरी ने कद्र-474 की विशेषताओं के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। उन्होंने अबू महदी के नाम से जानी जाने वाली एक अलग कोस्टल डिफेंस क्रूज मिसाइल के बारे में थोड़ा बहुत बताया। यह दिवंगत इराकी मिलिशिया कमांडर अबू महदी अल-मुहांडिस के सम्मान में नामित मिसाइल है। अब महदी 2020 में बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में आईआरजीसी कुद्स फोर्स कमांडर कासेम सोलेमानी के साथ मारे गए थे। अबू महदी मिसाइल की रेंज 750 किमी तक है। यह मिसाइल बीच रास्ते में अपने लक्ष्य को बदलने में सक्षम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.