Select Date:

चीन का काल का है अमेरिका का नया न्‍यूक्लियर ग्रेवेटी बम, ड्रैगन सेना के उड़ा देगा परखच्‍चे, जानें ताकत

Updated on 02-11-2023 02:55 PM
वॉशिंगटन: ताइवान, फिलीपींस और जापान को लेकर चीन के साथ बढ़ते टकराव के बीच अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने वैज्ञानिकों को नई पीढ़ी के परमाणु बम को व‍िकसित करने का आदेश दिया है। अमेरिका का यह न्‍यूक्लियर ग्रेव‍िटी बम B61-13 हवा के जरिए गिराया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस परमाणु बम को अमेरिका वर्तमान समय में मौजूद एटम बमों को अपग्रेड करके बनाने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने चीन और रूस से बढ़ते खतरे को देखते हुए इस परमाणु बम को व‍िकसित करने का फैसला किया है। यह परमाणु बम चीन के उन ठिकानों को भी तबाह कर सकता है जो कठोर ढांचों या पहाड़ों के नीचे बनाए गए हैं।

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में अपनी परमाणु रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया है कि देश के पास ऐसे व‍िकल्‍प होने चाहिए जिसके जरिए 'कठोर और व‍िशाल सैन्‍य इलाके को निशाना बनाया जा सके। माना जा रहा है कि इसी को देखते हुए अमेरिका न्‍यूक्लियर ग्रेव‍िटी बम B61-13 बनाने की सोच रहा है। एशिया टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक B61-13 को लेकर जारी बयान में अमेरिका के उप रक्षा मंत्री जॉन प्‍लंब ने कहा कि अमेरिका की यह जिम्‍मेदारी है कि वह आकलन करे और ऐसी क्षमता को व‍िकसित करे जिसके जरिए व‍िश्‍वसनीय तरीके से प्रत‍िरोधक क्षमता पैदा की जा सके।

परमाणु प्रलय ला सकता है चीन का नया एटम बम


जॉन ने कहा कि अगर जरूरी हो तो अमेरिका को रणनीतिक हमला करना चाहिए और अपने सहयोगी देशों को सुरक्षा का आश्‍वासन देना चाहिए। ब्रेकिंग डिफेंस की रिपोर्ट के मुताबिक B61-13 परमाणु बम के अंदर 360 किलोटन की महाव‍िनाशक क्षमता होगी जो उसके पूर्ववर्ती B61-12 की तुलना में बहुत ही ज्‍यादा है। हालांकि सुरक्षा, सेफ्टी और सटीकता के मामले में यह नया परमाणु बम B61-12 की तरह से ही होगा। अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिक हांस क्रिस्‍टेंशन ने कहा कि अमेरिका संभवत: केवल 50 B61-13 परमाणु बम ही बनाएगा। यही नहीं इन नए परमाणु बमों का उत्‍पादन साल 2025 में शुरू होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका इस नए परमाणु बम के बाद अपने पुराने पड़ चुके B83 परमाणु बम को हटा देगा जिसको बनाए रखने में काफी खर्च आ रहा है। इस नए न्‍यूक्लियर ग्रेवेटी बम का इस्‍तेमाल एफ-35, एफ-15, एफ-16 और बी-2 व‍िमानों के जरिए किया जा सकेगा। अमेरिका ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब चीन बहुत तेजी से अपनी परमाणु ताकत को बढ़ा रहा है। इसकी वजह से अब अमेरिका को अपनी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता पर फ‍िर से व‍िचार करना पड़ रहा है। इसमें कहा गया है कि चीन कम से कम 1000 परमाणु बम बनाने जा रहा है।

चीन से निपटने के लिए अमेरिका ने कसी कमर


चीन इतने ज्‍यादा परमाणु बम बनाकर अमेरिका के खिलाफ आक्रामक रुख अपना सकता है। इसमें प्रशांस महासागर में मौजूद अमेरिका के सहयोगी देशों के साथ सैन्‍य टकराव भी शामिल है। यही नहीं रूस के आधुनिक परमाणु हथियार भी अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के अस्तित्‍व के लिए खतरा बन सकते हैं। अमेरिका का यह नया परमाणु बम छोटा होगा लेकिन महाव‍िनाश लाने में पूरी तरह से सक्षम होगा। चीन बड़े पैमाने पर जमीन के अंदर मिसाइल साइलो बना रहा है जिसे यह बम तबाह करने की ताकत रखेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.