Select Date:

इजरायल-हमास युद्ध के बीच मध्य-पूर्व पहुंची अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी, मकसद क्या है?

Updated on 06-11-2023 01:39 PM
तेल अवीव: अमेरिका ने इजरायल-हमास युद्ध के बीच एक असामान्य घोषण की है। अमेरिकी नौसेना ने बताया है कि उसकी ओहियो क्लास की एक परमाणु पनडुब्बी यूएस सेंट्रल कमांड के ऑपरेशनल एरिया में पहुंच गई है। कमांड ने सोमवार को स्वेज नहर से गुजरते हुए इस परमाणु पनडुब्बी की एक तस्वीर भी प्रकाशित की है। आमतौर पर पनडुब्बियों की गतिविधियों को काफी गुप्त रखा जाता है। पनडुब्बियां जब तक दुश्मनों की नजर में न आएं, तब तक ज्यादा प्रभावी होती हैं। ऐसे में अमेरिका के इस असामान्य ऐलान ने रक्षा विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है। माना जा रहा है कि अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी परमाणु पनडुब्बी के तैनाती की सूचना किसी खास रणनीति के तहत दी है।

अमेरिका ने क्यों तैनात की परमाणु पनडुब्बी

अमेरिकी नौसेना ने ओहियो क्लास की इस परमाणु पनडुब्बी की पहचान का खुलासा नहीं किया है। यह भी ज्ञात नहीं है कि यह टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों को ले जाने वाली चार पनडुब्बियों में से एक है या ट्राइडेंट- II बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने वाली 14 पनडुब्बियों में से एक है। ट्राइडेंट- II अमेरिका की परमाणु मिसाइल है, जो एक साथ कई वॉरहेड ले जा सकती है। इसके बावजूद यह पनडुब्बी मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ताकत में महत्वपूर्ण इजाफा करेगी और दुश्मनों को अमेरिकी सेना पर हमले से रोकने के काम आएगी। अगर अमेरिकी बलों पर हमला होता है तो यह पनडुब्बी दुश्मन के खिलाफ रणनीतिक रूप से बड़ी भूमिका निभा सकती है।


सीआईए प्रमुख भी इजरायल पहुंचे


इस बीच, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सीआईए के प्रमुख विलियम बर्न्स पहले ही इजरायल पहुंच चुके हैं। उम्मीद है कि बर्न्स हमास के खिलाफ लड़ाई जारी रखने और अपहृत लोगों के मुद्दे पर बातचीत करेंगे। विलियम बर्न्स को मध्य पूर्व का अच्छा खासा अनुभव है। वह काफी समय तक इस इलाके में काम कर चुके हैं। अमेरिका ने पहले ही इजरायल की खुले तौर पर सहायता का ऐलान किया हुआ है। ऐसे में अमेरिकी खुफिया एजेंसी के प्रमुख की इजरायल यात्रा ने हमास के खिलाफ युद्ध को और ज्यादा तेज होने के संकेत दिए हैं। इजरायल शुरू से ही दो-टूक कहता आ रहा है कि वह गाजा पट्टी से हमास के खात्मे तक नहीं रुकने वाला है। अमेरिका भी हमास के खिलाफ इजरायल के सुर में सुर मिला रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.