इजरायल-हमास युद्ध पर बदल रहे अमेरिका के सुर, बाइडेन पहली बार बोले- सीजफायर जरूरी
Updated on
03-11-2023 02:32 PM
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि गाजा में हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में एक सीजफायर की जरूरत है। बाइडेन ने बुधवार को एक भाषण के दौरान उस समय बात कही, जब कुछ लोगों ने गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग उठाते हुए प्रदर्शन किया है। बाइडेन ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें एक विराम की आवश्यकता है। बाइडेन के गाजा में विराम का मतलब पूछने पर व्हाइट हाउस ने कहा कि यह बंधकों को बाहर निकालने का समय है।
बाइडेन ने ये भी कहा कि वह संघर्ष को लेकर मिडिल ईस्ट की भावनाओं को समझते हैं। यह इजरायलियों और मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही जटिल किस्म का सवाल है। बाइडेन ने कहा कि वह शुरू से ही दो राज्य समाधान का समर्थन करते रहे हैं। बाइडेन का बयान अमेरिका का गाजा संघर्ष पर बदले रुख को भी दिखाता है। इससे पहले अमेरिका ने कहा था कि वह इजरायल के लिए कोई रेड लाइन नहीं खीचेंगा। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने पिछले सप्ताह कहा था कि इजरायल का समर्थन करना जारी रखेंगे। हम उनके लिए रेड लाइन नहीं खींच रहे हैं।
अमेरिका इजराइल का सबसे मजबूत सहयोगी रहा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति को गाजा पर इजरायल के लगातार हमलों पर लगाम लगाने के लिए ह्यूमन राइट के कार्यकर्ताओं, विश्व के दूसरे नेताओं और अपनी ही डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रगतिशील सदस्यों के दबाव का भी सामना करना पड़ा है। ऐसे में बाइडेन के बयान को काफी अहम माना जा रहा है।
गाजा में मौतों का आकंड़ा 9 हजार के करीब पहुंचा
हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल में हमला करके करीब 1400 लोगों को मार डाला था। इसके बाद से इजरायली की सेना गाजा पट्टी में बमबारी कर रही है और जमीन पर भी अभियान चला रही है। इजरायल के हमलों में गाजा में करीब 8,900 लोगों की मौत का दावा किया गया है। इनमें करीब 3,500 बच्चे हैं। वहीं बड़ी हजारों की संख्या में लोग घायल हैं। बड़ी संख्या में लोगों को अपने घरों को छोड़कर शेल्टर हाउस में शरण लेनी पड़ी है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…