बाजार में तेजी के बीच इस शेयर में आया 8 फीसदी से ज्यादा का उछाल, खरीदारी के लिए टूट पड़े निवेशक
Updated on
25-10-2023 02:39 PM
मुंबई: शेयर बाजार में आज सुबह से तेजी देखने को मिल रही है। पिछले चार सत्रों से गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। बाजार में तेजी के बीच आज कई शेयरों में भी उछाल देखा जा रहा है। ऐसा ही एक शेयर क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का है। इस शेयर में आज यानी बुधवार को 8.23 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 1,665.34 करोड़ रुपये है। तकनीकी चार्ट पर भी शेयर मजबूत दिखाई दे रहा है। तकनीकी दृष्टिकोण से, 25 अक्टूबर तक, स्टॉक का 200-दिवसीय मूविंग एवरेज (डीएमए) 199.19 रुपये था, जबकि 50-डीएमए 257.97 रुपये पर देखा गया था। 315 रुपये की वर्तमान कीमत के साथ, हालिया क्रॉसओवर में 50-डीएमए 200-डीएमए को पार कर गया है। यह लंबी अवधि में एक मजबूती और बढ़त का संकेत दे रहा है।
बता दें कि क्विक हील टेक्नोलॉजीज सुरक्षा सॉफ्टवेयर उत्पाद उद्योग के क्षेत्र में काम कर रही है। यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में सर्विस प्रोवाइड कराती है। कंपनी के व्यवसाय को अलग-अलग वर्टिकल में विभाजित किया गया है। क्विक हील के पास 73.86% के साथ एक प्रमुख हिस्सेदारी है, जबकि सेक्राइट व्यवसाय के संचालन में यह 26.14% का प्रतिनिधित्व करता है।
इसके अलावा, कंपनी 100% से ज्यादा का बंपर रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल किया है। शेयर में पिछले 3 महीनों में 105 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में कंपनी के शेयरों में और ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…