Select Date:

अमिताभ बच्‍चन, एआर रहमान और रणदीप हुड्डा को मिलेगा लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड, PM मोदी भी हो चुके हैं सम्‍मानित

Updated on 17-04-2024 01:22 PM
भारतीय सिनेमा के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन, ऑस्‍कर अवॉर्ड जीत चुके म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एआर रहमान और एक्‍टर रणदीप हुड्डा को इस साल लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड दिग्‍गज सिंगर लता मंगेशकर की याद में हर साल उन हस्‍त‍ियों को दिया जाता है, जिन्‍होंने समाज में अपने काम से अमिट छाप छोड़ी है। इस पुरस्‍कार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सम्‍मानित किया जा चुका है।

दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर के परिवार ने अवॉर्ड की घोषणा करते हुए बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आगामी 24 अप्रैल को पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा। 81 साल की उम्र में भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता बच्चन आज भी देश और दुनिया में फैंस पर गहरा प्रभाव रखते हैं। जबकि एआर रहमान को भारतीय संगीत में उनके असाधारण योगदान के लिए यह सम्‍मान दिया जा रहा है। रणदीप हुड्डा को सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण प्रभाव को देखते हुए विशेष पुरस्कार मिलेगा।

PM मोदी और आशा भोसले को मिल चुका है अवॉर्ड

इससे पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्राप्‍त करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गायिका आशा भोंसले का नाम शामिल है। इस साल इन तीनों के अलावा दीपस्तंभ फाउंडेशन मनोबल और नाट्य प्रस्तुति 'गालिब' को भी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

हृदयनाथ मंगेशकर करेंगे पुरस्‍कारों की अध्‍यक्षता

लता मंगेशकर के भाई और संगीतज्ञ हृदयनाथ मंगेशकर अवॉर्ड समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जबकि आशा भोसले पुरस्कार देंगी। साल 2022 में 92 साल की उम्र में दिग्‍गज सिंगर लता मंगेशकर का निधन हो गया। उनकी याद में ही मास्‍टर दीनानाथ मंगेशकर स्‍मृति प्रतिष्‍ठान चैरिटेबल ट्रस्‍ट की ओर से यह अवॉर्ड हर साल दिया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.