Select Date:

अमिताभ बच्चन हर सुबह गीता पढ़ते और रात में मां-बाबू जी को खत लिखते... 55 साल पहले नजारा देख रंजीत हो गए थे मुरीद

Updated on 10-04-2024 01:56 PM
अमिताभ बच्चन ने 55 साल पहले 1969 में 'सात हिंदुस्तानी' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ रंजीत थी थे, जो उस दौर में विलेन के रोल करने के लिए फेमस थे। इसके बाद दोनों ने 'रेशमा और शेरा' फिल्म में भी साथ काम किया, जिसकी शूटिंग राजस्थान में हुई थी। यहां सभी कलाकारों के ठहरने के लिए टेंट का इंतजाम किया गया था। यहीं पर रंजीत ने देखा कि अमिताभ बच्चन हर सुबह गीता का पाठ करते थे और रात में मां-बाबू जी के लिए चिट्ठी लिखा करते थे। रंजीत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पुरानी यादों को ताजा किया है।
Ranjeet ने कहा, 'अमिताभ बच्चन मेरे बगल वाले टेंट में रुके थे। मैं हर रोज उन्हें कुछ पढ़ते और रात में कुछ लिखते हुए देखता था। एक दिन मैंने जिज्ञासा में उनसे पूछ लिया कि वो सुबह-सुबह क्या पढ़ते हैं और रात में क्या लिखते हैं?'

अमिताभ बच्चन ने बताई ये बात

रंजीत ने आगे कहा, 'इसके बाद अमिताभ ने बताया कि वो सुबह गीता का पाठ करते हैं और रात में मां-बाबूजी को चिट्ठी लिखते हैं, जिसमें अपनी पूरी दिनचर्या के बारे में बताते हैं।' रंजीत को बिग बी की ये आदत बहुत पसंद आई थी।

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन को जल्द ही साउथ के फेमस डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा जाएगा। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी हैं।

'कल्कि 2898 एडी' में अश्वथामा बनेंगे बिग बी

बताया जा रहा है कि दर्शकों को इसमें भगवान विष्णु का कल्कि अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में बिग बी अश्वथामा के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वो कन्नड़ मूवी 'बटरफ्लाई' में प्लेबैक सिंगिंग करेंगे। 'Vettaiyan' फिल्म से वो तमिल में डेब्यू करने जा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.