Select Date:

अमिताभ बच्चन की टांगें बन गई थीं सबसे बड़ी मुसीबत! KBC 15 में किया वायुसेना में रिजेक्शन का दिलचस्‍प खुलासा

Updated on 20-10-2023 03:48 PM
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह हैं। लंबे समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। 81 साल के बिग बी अभी भी सुपर एक्टिव हैं। फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं। वे इस शो में खुद से जुड़े कई खुलासे करते रहते हैं। अब उन्होंने एयर फोर्स से जुड़ा एक दिलचस्प वाकिये के बारे में बताया है। एक वक्त था, जब वो एयर फोर्स में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन खुद की टांगों के कारण ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15' में खुलासा किया, 'जब मैंने अपनी स्कूलिंग खत्म की तो मुझे नहीं पता था कि मुझे क्या करना है। मैं अपनी फैमिली के साथ दिल्ली में रहता था और हमारे घर के पास सेना के एक मेजर जनरल रहते थे।'

एयर फोर्स में भर्ती होना चाहते थे अमिताभ बच्चन

एक दिन मेजर जनरल अमिताभ बच्चन के घर पर आए और उनके पिता से बात की। बिग बी ने आगे कहा, 'वो एक बार हमारे घर आए और मेरे पिताजी से कहा कि मुझे उनके साथ भेज दूं। उन्होंने कहा कि वो मुझे सेना में एक बड़ा अधिकारी बनाएंगे। मैं एयर फोर्स में जाना चाहता था, लेकिन कुछ नहीं हुआ।'

लंबी टांगों की वजह से कर दिया रिजेक्ट

बिग बी ने आगे कहा, 'जब मैं इंटरव्यू के लिए गया तो उन्होंने मुझे ये कहकर रिजेक्ट कर दिया कि मेरी टांगें बहुत लंबी हैं। मैं एयरफोर्स के लिए योग्य नहीं हो सकता।'

यहां पर देख सकते हैं 'केबीसी 15'

'Kaun Banega Crorepati 15' को आप सोमवार से शुक्रवार तक सोनी टीवी पर रात 9 बजे देख सकते हैं। अगर आप इसे ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो ये आपको सोनी लिव एप पर मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.