आम्रपाली दुबे पहुंचीं प्रयागराज, आलीशान टेंट में ठहरीं, फिर संगम में लगाई डुबकी, तस्वीरें वायरल
Updated on
08-02-2025 03:07 PM
भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में पहुंची हैं। उन्होंने वहां की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। वो एक आलीशान टेंट में ठहरीं और फिर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उनके फैंस के बीच उनका पोस्ट वायरल हो रहा है। मालूम हो कि महाकुंभ में अब तक कई सेलेब्स आ चुके हैं और संगम में स्नान कर चुके हैं। इनमें हेमा मालिनी से लेकर अनुपम खेर, राजकुमार राव सहित कई सितारे शामिल हैं।Amrapali Dubey ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'महाकुंभ 2025। हर हर गंगे। जय महाकाल।' उनके पोस्ट को 1 घंटे में ही हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।
फैंस ने लुटाया प्यार
आम्रपाली के पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक ने लिखा, 'आपक जवाब नहीं आप लाजवाब हो।' दूसरे ने लिखा, 'हर हर महादेव।' कुछ फैंस कह रहे हैं कि वो उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं और वो उनकी एक्टिंग के कायल हैं।
38 की उम्र में कुवांरी हैं आम्रपाली
38 साल की आम्रपाली दुबे का जन्म गोरखपुर में हुआ है। वो अपने दादा के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं और वहीं पर अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने टीवी सीरियल 'सात फेरे' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। फिर निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाली भोजपुरी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…