Select Date:

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज जनता के लिए खुलेगा : टिकट लेकर ही मिलेगी एंट्री मुर्मू ने उद्यान उत्सव 2024 की शुरुआत की

Updated on 02-02-2024 12:25 PM

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज (2 फरवरी) से एक बार फिर आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। 15 एकड़ में फैले इस प्रसिद्ध उद्यान में इस बार फूलों की 85 से अधिक प्रजातियों के अलावा एक पुष्प घड़ी भी प्रदर्शित की जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को अमृत उद्यान में उद्यान उत्सव 2024 का उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आम लोग 2 फरवरी से 31 मार्च तक अमृत उद्यान में विजिट कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन- ऑफलाइन दोनों मोड में टिकट बुक किए जा सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी 5 से 6 लाख लोगों के आने के उम्मीद है। उद्यान में इस बार एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है।

18 किस्मों के 42 हजार ट्यूलिप
पहली बार, अमृत उद्यान में आने वाले लोगों के लिए 18 किस्मों के 42 हजार ट्यूलिप वाला एक थीम गार्डन विकसित किया गया है। 225 साल पुराना शीशम का पेड़ और बोनसाई उद्यान लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण होंगे। इसमें 300 से अधिक बोनसाई (छोटे पेड़) हैं। इनमें से कई दशकों पुराने हैं।

राष्ट्रपति भवन म्यूजियम भी देख सकेंगे
अमृत ​​उद्यान के अलावा लोग सप्ताह में छह दिन (मंगलवार से रविवार तक) राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन म्यूजियम भी देख सकते हैं। वहीं सरकारी छुट्टियों को छोड़कर हर शनिवार को चेंज-ऑफ-गार्ड समारोह भी देख सकते हैं।

उद्यान उत्सव के दौरान स्कूली स्टूडेंट्स म्यूजियम फ्री में घूम सकते हैं।

गेट नंबर 35 तक बस सुविधा
थीम गार्डन के बैकड्राप में ऊंचा कलात्मक अमृत उद्यान गार्डन सिग्नेचर रखा गया है। सभी आने वालों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा। यहां से नॉर्थ एवेन्यू रोड राष्ट्रपति भवन से मिलती है।लोगों की सुविधा के लिए, केंद्रीय सचिवालय,मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक एक शटल बस सेवा सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे के बीच हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी।

टिकट वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in ​​पर जाकर बुक किए जा सकते हैं। राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 के पास टिकट काउंटर भी बनाया गया है। यहां से टिकट लिए जा सकते हैं।

15 एकड़ फैले गार्डन में 138 तरह के गुलाब
अमृत उद्यान 15 एकड़ में फैला है। इसमें 138 तरह के गुलाब, 10 हजार से ज्यादा ट्यूलिप के फूलों और 70 अलग-अलग लगभग 5 हजार मौसमी फूलों की प्रजातियां हैं।

जनता के लिए पहली बार इसे देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने खुलवाया था। यहां ब्रिटिश और मुगल दोनों के गार्डन की झलक मिलती है। राष्ट्रपति भवन बनाने वाले आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने इसे बनाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.