गंगापुर शहर में पैंथर के मूवमेंट से दहशत का माहौल, घरों से बाहर ना जाने की दी चेतावनी
Updated on
06-09-2023 01:05 PM
Rajasthan News भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गंगापुर शहर में पैंथर के मूवमेंट की पुष्टि होने से सनसनी फैल गई। गंगापुर के नागरिक दहशत के माहौल में जी रहे है। वन विभाग ने सावधान और सुरक्षित रहने के पोस्टर भी लगाये है। पैंथर के मूवमेंट से खेतों में काम करने वाले किसानों में भय इस कदर व्याप्त हो गया कि उन्होंने खेत पर जाना ही छोड़ दिया है। वन विभाग ने मूवमेंट एरिया में दो पिंजरे लगाए हैं। वन विभाग ने मूवमेंट एरिया से पैंथर के पैरों के निशान भी जुटाए हैं। वन विभाग की पूरी टीम एरिया में लगातार गश्त कर रही है। पैंथर की ओर से दो जानवरों का शिकार करने की भी पुष्टि की गई है।
गंगापुर वन विभाग के वनपाल नारायण सिंह ने बताया कि गंगापुर और रायपुर इलाके में पैंथर का मूवमेंट काफी समय से देखा जा रहा है। इन दोनों इलाकों में खनन क्षेत्र में एक से अधिक पैंथर ने अपना आवास बना लिया है। इन्हीं इलाकों में पैंथर को पीने का पानी भी उपलब्ध हो जाता है और शिकार के लिए जंगल में घूम रहे बेसहारा जानवर जिसमें भैंस , बकरी का शिकार कर भोजन की व्यवस्था भी हो जाती है। लेकिन अनेक बार जब शिकार नहीं मिलता तो इनका मूवमेंट शहरी लोगों की ओर हो जाता है। पिछले दो दिन से गंगापुर के सिविल लाइंस एरिया से लेकर, डंपिंग यार्ड, डेलाना मार्ग पर बने एनिकट सहित एक दो अन्य जगहों पर भी पैंथर का मूवमेंट होने की पुष्टि हुई है।
नागरिकों की सूचना पर वन विभाग की टीम दो दिनों से लगातार एरिया में गश्त कर रही है लेकिन टीम को अभी तक पैंथर नहीं दिखा है। पैंथर के पैरों के निशान जरूर जुटाए गए हैं। इसी के आधार पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पैंथर को पकड़ने के लिए मूवमेंट एरिया में दो पिंजरे लगवा दिए गए। नागरिकों की ओर से दो जानवरों के शिकार करने की भी पुष्टि हुई है।
गंगापुर वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी धीरेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि गंगापुर और रायपुर इलाके में पैंथर के मूवमेंट की पुष्टि होने के साथ ही वन विभाग की ओर से स्थानीय नागरिकों को चेतावनी दे दी गई है। जिसमें सूर्यास्त के बाद घर से नहीं निकलने की नसीहत दी गई। गंगापुर शहरी क्षेत्र में पैंथर के मूवमेंट की खबर आग की तरह फैलने के बाद स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है। पैंथर के मूवमेंट की पुष्टि होने के बाद शहरी इलाके के आसपास खेतों में काम कर रहे किसान अपने खेतों में जाने से परहेज कर रहे हैं। रिपोर्ट प्रमोद तिवारी
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…