Select Date:

हिंडन एयरबेस के पास सुरंग खोद अंदर घुसने का प्रयास, क्या रची जा रही कोई गहरी साजिश?

Updated on 12-12-2023 12:27 PM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंडन एयपोर्ट के पास सुरंग खोदे जाने का मामला सामने आया है। हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया गया है। एयरबेस की बाउंड्री वॉल के पास 4 फीट गहरा सुरंगनुमा गड्ढा खोदकर अंदर घुसने की कोशिश की गई, हालांकि आरोपी अंदर घुसने में कामयाब नहीं हो पाए। रविवार रात मामले की शिकायत एयरफोर्स स्टेशन की तरफ से पुलिस को दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एहतियातन मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह किसी की साजिश है या शरारत, यह जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल उस जगह को सील कर दिया गया है और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गड्ढा किसी जानवर ने खोदा है या किसी व्यक्ति ने। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मुखबिरों की मदद से भी मामले में जानकारी जुटा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की गई है।

इस तरह मिली मामले की जानकारी

टीला मोड़ थाना क्षेत्र की इकबाल कॉलोनी (इरशाद गार्डन) के पीछे हिंडन एयरबेस स्टेशन की दीवार के पास गड्ढा खोदे जाने की रविवार रात 10 बजे के करीब लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। बताया गया है कि सबसे पहले दीवार के पास रहने वाली एक किशोरी की इस पर नजर पड़ी थी। उसने फौरन अपनी मां को इसके बारे में बताया। उसके बाद महिला ने अपने पति को जानकारी दी। जिसके बाद एयरफोर्स और फिर पुलिस तक सूचना पहुंची। इस बीच कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर विडियो और फोटो अपलोड कर पुलिस व एयरफोर्स को टैग कर शिकायत की। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीसीटीवी और थर्मल स्कैनिंग कर वहां का जायजा लिया गया।

संवेदनशील है यह इलाका


मोहन नगर स्थित हिंडन एयरबेस की बाउंड्री पसौंडा, गरिमा गार्डन और फर्रुखनगर के इलाके से सटी है। ये इलाके अब आबादी वाले क्षेत्र में हैं और बाउंड्री वॉल इनके काफी करीब है। इसके चलते यहां हथियारों से लैस एयरफोर्स के जवान वॉच टावर की मदद से इलाके पर 24 घंटे नजर रखते हैं। बाउंड्री वॉल की ऊंचाई भी 15 फुट के आसपास है और कटीले तार से घेराबंदी है। ऐसे में आसानी से अंदर पहुंच पाना संभव नहीं है। जिस जगह पर सुरंगनुमा गड्ढा खोदा गया, वहां से कुछ दूरी पर आबादी रहती है।

बाकी जंगल का कुछ हिस्सा है और बड़े नाले हैं। बाउंड्री वॉल के आसपास लंबी झाड़ियां भी हैं। पुलिस का कहना है कि किसी के एयरफोर्स स्टेशन के अंदर घुसने जैसी बात सामने नहीं आई है क्योंकि कंक्रीट होने के चलते ऐसा करना आसान नहीं। सूत्रों का कहना कि स्थानीय लोगों की तरफ से भी पुलिस को कुछ इनपुट शेयर किए गए हैं। थर्मल इमेजिंग कैमरों की मदद से आसपास के इलाकों की जांच की गई है।

रात के अंधेरे में की गई खुदाई

सूत्रों का कहना है कि जिस तरीके से खुदाई की गई है, वह तीन से चार दिनों के अंदर की गई लगती है। अंधेरा होने पर ही यह काम किया जा रहा था। दिन के समय वहां काम करना आसान नहीं है। गड्ढे की गहराई देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार में एक व्यक्ति आराम से आ जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि सेंट्रल और स्टेट की खुफिया एजेंसी की टीम भी जांच कर रही है। इसके अलावा यूपी एटीएस की टीम और लोकल पुलिस मौके पर पड़ताल कर रही है। इस सुरंग को देखकर एयरबेस की सुरक्षा व्यवस्था को ज्यादा अलर्ट पर कर दिया गया है। आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इसकी खुदाई करने वालों का पता लगाया जा सकेगा।

पहले भी कर चुके हैं ऐसा प्रयास


आठ साल पहले भी हिंडन एयरबेस के गेट नंबर-5 से एक संदिग्ध युवक के घुसने पर हड़कंप मच गया था। सुरक्षा में तैनात एक जवान ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने जवान पर डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया था। अचानक इस घटना के बाद सायरन बजाकर अलर्ट किया गया। आरोपी के पकड़े जाने पर सुरक्षाकर्मि‍यों ने राहत की सांस ली। बाद में पुलिस ने उसे मानसिक रोगी बताया था। वहीं, मार्च 2022 में एक संदिग्ध युवक रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे चारदीवारी फांदकर हिंडन एयरबेस में घुस गया था। देखे जाने पर एयरबेस के सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे टीला मोड़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

इसी तरह अगस्त 2021 में हिंडन एयरबेस के पास दिन में एक संदिग्ध को पकड़ा गया था, वह अंदर जाने का प्रयास कर रहा था। उसकी पहचान कृष्ण कुमार निवासी हरदोई, यूपी के रूप में हुई थी। वहीं, नवंबर 2017 में हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में घुसने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी थी। उसके पैर में गोली लगी थी, जिससे वह वहीं गिरकर बेहोश हो गया था। उसे हिंडन एयरबेस के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मई 2016 में दीवार फांदकर एक संदिग्ध युवक ने घुसने की कोशिश की थी। उसे भी पकड़ लिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.