Select Date:

शादी से पहले मंदिर पहुंचे अनंत अंबानी:जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी साथ दिखे, कहा- मां काली को शादी का न्योता देने आया हूं

Updated on 01-07-2024 05:34 PM

भारत के बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। शादी की सभी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच अनंत अंबानी कृष्ण काली मंदिर के हवन का हिस्सा बने हैं। रविवार शाम अनंत को मंदिर में स्पॉट किया गया है। उनके साथ जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दर्शन करने मंदिर पहुंचे थे।

30 जून की शाम को अनंत अंबानी टाइट सिक्योरिटी के बीच महाराष्ट्र के नेरल पहुंचे थे। कृष्णा काली मंदिर के बाहर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां उनका और राधिका मर्चेंट का पोस्टर भी लगवाया गया था।

मंदिर से निकलते हुए मीडिया से हुई बातचीत में अनंत अंबानी ने कहा है कि वो शादी से पहले न्योता देने के लिए नेरल की कृष्णा काली मंदिर पहुंचे हैं। इस मंदिर के फाउंडर उनके दोस्त भारत मेहरा हैं।

12 जुलाई को होगी शादी, 14 को रिसेप्शन

दो ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद अनंत और राधिका 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी, जिसमें भारत और दुनिया के कई नामी लोग शामिल होने वाले हैं। शादी के अगले दिन 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई है, जिसमें सभी मेहमान न्यूलीवेड कपल को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद कपल का रिसेप्शन 14 जुलाई को होने वाला है।

सोने-चांदी से बना है अनंत-राधिका का वेडिंग कार्ड

अनंत अंबानी और राधिका की शादी का वेडिंग कार्ड सामने आ चुका है। VVIP गेस्ट को दिए जा रहे निमंत्रण पत्र में चांदी का मंदिर है। अंदर सोने की 4 मूर्तियां हैं। दूसरा निमंत्रण पत्र गोल्डन बॉक्स में है। इसमें मंदिर को छोटे रूप में बॉक्स के भीतर ही रखा गया है। यह भी दैवीय थीम पर बेस्ड है।

हाथ से लिखा पत्र, बॉक्स खोलते ही गूंजते हैं विष्णु मंत्र

एक खूबसूरत कढ़ाई वाले वेडिंग बॉक्स के ऊपर विष्णु भगवान की तस्वीर है।

इस तस्वीर में नारायण के हृदय में लक्ष्मी को दिखाया गया है।

इस बॉक्स को खोलते ही विष्णु मंत्र गूंजने लगता है।

लाल रंग के इन्वाइट बॉक्स को खोलने पर छाेटा सा चांदी का मंदिर सामने आता है।

इसमें गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा की सोने की मूर्तियां हैं।

एक पाउच में पश्मीना शॉल, दूसरे में रूमाल

दूसरे निमंत्रण पत्र में सबसे पहले एक छोटे से लिफाफे में नीता अंबानी का हैंड रिटन लेटर है।

इसमें वो भावनाएं व्यक्त करते हुए आमंत्रण दे रही हैं।

इस पत्र के अलग-अलग पन्नों पर विभिन्न रस्मों की जानकारी है।

ऊपरी हिस्से में वैकुंठ धाम का दृश्य है।

एक पाउच में कश्मीर के कलाकारों द्वारा बनाई गई पश्मीना शॉल है।

एक अन्य पाउच खोलने पर अनंत-राधिका के नाम के पहले अक्षर की कढ़ाई वाला रूमाल है।

अंत में ऋग्वेद का श्लोक लिखा गया है।

3 दिन तक चलेंगे वेडिंग फंक्शंस

अनंत और राधिका इससे पहले मार्च की शुरुआत और मई के अंत में प्री-वेडिंग सेरेमनी कर चुके हैं। उनकी पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में हुई थी, जबकि दूसरी सेरेमनी क्रूज में हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.