Select Date:

अनंत-राधिका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन:हस्ताक्षर सेरेमनी की तस्वीरें आईं, नीता अंबानी ने किया भरतनाट्यम, एकॉन के साथ स्टेज पर झूमे शाहरुख-सलमान

Updated on 04-03-2024 06:43 PM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के तीसरे दिन नीता अंबानी ने भरतनाट्यम पेश किया। सुबह 10ः30 से चले टस्कर ट्रेल इवेंट के बाद शाम को हस्ताक्षर सेरेमनी हुई और फिर महाआरती और डिनर के बाद कई दिग्गज कलाकारों ने परफॉर्मेंस दी।

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हुई। इस सेरेमनी में इंटरनेशनल सिंगर रिहाना और एकॉन ने परफॉर्मेंस दी। वहीं इंटरनेशनल हस्तियों में बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, इवांका ट्रम्प जैसे कई मेहमान भी शामिल हुए। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की ग्रुप परफॉर्मेंस भी काफी सुर्खियों में रही। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी में जमकर थिरके।

तीसरे दिन के इवेंट की शुरुआत सुबह 10ः30 पर टस्कर ट्रेल से हुई, जो दोपहर 2 बजे तक चली। इस दौरान मेहमानों के लिए वनतारा में ब्रंच का आयोजन किया गया था। इसके बाद शाम 6 बजे से हस्ताक्षर सेरेमनी शुरू हुई, जिसमें सभी मेहमानों के लिए ड्रेस कोड हेरिटेज इंडियन रखा गया था। हस्ताक्षर सेरेमनी के बाद महाआरती, फिर खुले आसमान के नीचे डिनर का आयोजन किया गया था।

डिनर के बाद उदित नारायण, लकी अली, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल , शान, मोहित चौहान और DJ चेतस की म्यूजिकल परफॉर्मेंस हुई। इसके बाद आफ्टर पार्टी हुई जिसमें इंटरनेशनल सिंगर एकॉन ने परफॉर्म किया। सुखबीर ने उनका साथ दिया।

दूसरे दिन की पहली थीम 'अ वॉक ऑन द वाइल्डसाइड' थी। इसमें सभी मेहमानों ने वनतारा जंगल सफारी का लुत्फ उठाया था। वहीं शाम की थीम 'मेला रुज' थी। रात को इस कार्निवल में गेस्ट्स के लिए डांस और सॉन्ग परफॉर्मेंस हुईं। इसके अलावा देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी भी प्रोग्राम में शरीक होने पहुंचे। महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे भी फंक्शन अटेंड करने पहुंचे।

1 मार्च को सेरेमनी की शुरुआत हुई थी। इस दिन सुबह 11 बजे सभी मेहमानों का स्वागत समारोह रखा गया था। शाम 5.30 बजे इवेंट ‘एन इवनिंग इन एवरलैंड’ शुरू हुआ। इसके लिए सभी मेहमानों ने एलिगेंट कॉकटेल थीम बेस्ड ड्रेस पहना था। इसके बाद अंबानी परिवार ने एक वेलकम स्पीच दी। अनंत अंबानी ने पिता मुकेश अंबानी के लिए एक भावुक स्पीच दी थी, जिसे सुनकर उनकी आंखें नम हो गईं। आगे एक फैशन शो के बाद इंटरनेशनल सिंगर रिहाना ने परफॉर्मेंस दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.