Select Date:

धीरूभाई अंबानी के जन्मस्थान चोरवाड़ पहुंचे अनंत-राधिका:प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद पहली बार गांव गए

Updated on 13-03-2024 02:37 PM

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मंगलवार को धीरूभाई अंबानी के जन्मस्थान चोरवाड़ पहुंचे। उनके साथ अनंत की दादी कोकिलाबेन अंबानी भी थीं। प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद अनंत और राधिका पहली बार धीरूभाई के गांव गए हैं। इस मौके पर तीनों ने झुंड भवानी माताजी मंदिर के दर्शन किए।

अंबानी परिवार ने चोरवाड़ में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग के लिए डिनर प्रोग्राम का भी आयोजन किया, जहां लोगों को सामूहिक भोज कराया गया। भोज के बाद अंबानी परिवार ने अनंत-राधिका की शादी से पहले जश्न मनाने के लिए लोक डायरा का कार्यक्रम रखा। ये गुजराती पारंपरिक संगीत का कार्यक्रम होता है, जिस में कलाकार लोकगीत गाते हैं।

अनंत बोले- दादा के गांव से उनके जैसे 10 लोग खड़े होने चाहिए इस मौके पर अनंत अंबानी ने लोगों से कहा, 'मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं, ये मेरे दादा का गांव है। आप सभी मुझे और राधिका और मेरे पूरे परिवार को आशीर्वाद दें। चोरवाड़ मेरे दादाजी का जन्मस्थान है। रिलायंस में सब कुछ यहीं से आया है।

अनंत ने कहा कि एक विचार मेरे मन में है, जैसे एक धीरूभाई एक आंगन से उठे। वैसे ही 10 धीरूभाई इस गांव से खड़े होने चाहिए। यहां जो बच्चे हैं, वे साहस रखें और आगे बढ़ें। अगले 10 साल में यहां से 10 धीरूभाई निकल सकते हैं। ये शक्ति इस गांव में है।

3 दिन चली प्री-वेडिंग सेरेमनी में रिहाना और एकॉन ने किया था परफॉर्म
इससे पहले अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हुई थी। इस सेरेमनी में इंटरनेशनल सिंगर रिहाना और एकॉन ने परफॉर्मेंस दी। वहीं बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, इवांका ट्रम्प जैसे इंटरनेशनल गेस्ट शामिल हुए थे।

कई राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस सेरेमनी में नजर आए थे। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की ग्रुप परफॉर्मेंस ने सुर्खियां बटोरी थीं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी में जमकर थिरके थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.