'अंगना में खनके कंगना' ट्रेलर: बेऔलाद दुल्हन, लोभी सास और मजबूर पिता, बेजोड़ है इस नई भोजपुरी फिल्म की कहानी
Updated on
09-04-2025 05:25 PM
अंशुमान राजपूत, राज यादव, मणि भट्टाचार्य और तनु श्री की नई भोजपुरी फिल्म 'अंगना में खनके कंगना' का बेजोड़ ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बुधवार, 9 अप्रैल को 'रापचिक' यूट्यूब चैनल पर इसे जमकर देखा जा रहा है। फिल्म की कहानी में रोमांस है, एक्शन है और भरपूर फैमिली ड्रामा है। करीब सवा तीन मिनट का यह ट्रेलर ना सिर्फ दिल जीतता है, बल्कि फिल्म की रिलीज के इंतजार को बेसब्र बनाने वाला है।
'अंगना में खनके कंगना' का डायरेक्शन बाली ने किया है। उन्होंने ही फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले भी लिखी है। अनिल कुमार अग्रवाल इसके प्रोड्यसूर हैं। ट्रेलर में हमें कहानी के साथ ही कई सुरीले गीतों की मिठास भी मिलती है। जबकि एक्शन भी देखने लायक है।
'अंगना में खनके कंगना' की स्टारकास्ट
भोजपुरी फिल्म 'अंगना में खनके कंगना' में अंशुमान सिंह राजपूत, राज यादव, मणि भट्टाचार्य और तनु श्री के अलावा विनोद मिश्रा, संयज पांडे, संजय वर्मा, ग्लोरी महतो, परी सिंघानिया, दीपक भाटिया और बाल कलाकार हरियान भी हैं।
'अंगना में खनके कंगना' की कहानी
फिल्म कहानी के केंद्र में एक परिवार है, जिसमें दो बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी होती है और खूबसूरत बहू घर आती है। लेकिन लोभी सास इतने से खुश नहीं है, उसे दहेज में 25 लाख रुपये चाहिए। बेटी का मजबूर पिता जैसे-तैसे उधार लेकर यह रकम भी दे देता है। पर सास को लगता है कि समधी जी ने बड़ी आसानी से पैसे दे दिए। इसलिए उसे दाल में कुछ काला जान पड़ता है। कहानी में इस लोभी सास की बदमाशियां तब बढ़ जाती है, जब उसकी बहू लाख जतन के बाद भी मां नहीं बन पाती। लेकिन इसी बीच परिवार की छोटी बहू प्रेग्नेंट हो जाती है। घर में एक बच्चे की किलकारियां गूंजने लगती हैं।
परिवार में कलह और खतरनाक गुंडे
ट्रेलर में हम आगे देखते हैं कि यह बच्चा अपनी सगी मां से अधिक अपनी बड़ी मां के करीब रहता है। यह बात सास को नागवार है। वह और कुछ दूसरे रिश्तेदार छोटी बहू को भड़काते हैं और इस कारण परिवार में कलह की शुरुआत हो जाती है। बड़ी बहू को बांझ तक कहा जाता है। इस बीच कुछ गुंडे भी कहानी में एंट्री करते हैं, जो बड़ी बहू के पिता से कर्ज के पैसे चुकाने को कहते हैं। अब इस पारिवारिक कलह का क्या अंजाम होता है, खतरनाक गुंडों की फौज से यह परिवार कैसे बचता है, यह सब जानने के लिए हमें फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा।
'अंगना में खनके कंगना' के गाने और म्यूजिक
'अंगना में खनके कंगना' के ट्रेलर में हमें कुछ बेहद प्यारे गीत सुनने को मिलते हैं। इसके बोल विनोद कुमार और श्याम जी श्याम ने लिखे हैं। जबकि संगीत से सजाने का काम लाल सिन्हा ने किया है।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…