नाराज पति ने बीवी की बॉडी के किए 6 टुकड़े, हत्या का कारण हैरान करने वाला है
Updated on
16-09-2023 03:49 PM
बरहामपुर: ओडिशा के गंजम जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की पहले हत्या की, फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके 6 टुकड़े कर दिए। बॉडी के कटे हिस्सों को उसने रुशिकुल्या नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। नदी में बॉडी पार्टस की तलाश की जा रही है।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि हत्या की जघन्य वारदात गंजम जिले के भगवानपुर गांव में बुधवार रात हुई। भगवानपुर में रहने वाले नारायण मुली की शादी तीन महीने पहले बुली नाम की लड़की से हुई थी। दोनों ने स्थानीय मंदिर में सात फेरे लिए थे। 22 साल की बुली जगीलीपदर गांव की रहने वाली थी। 28 साल का नारायण मुली मजदूरी करता था। उसने कारोबार के लिए अपनी पत्नी बुली से सोने की चेन मांगी। बुली ने चेन देने से इनकार किया तो नाराज नारायण ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गुस्से में उसने अपनी पत्नी की जान ले ली। हत्या के बाद वह पत्नी को शव को ठिकाने लगाने के लिए रुशिकुल्या नदी के पास ले गया। वहां नारायण मुली ने साक्ष्य मिटाने के लिए कुल्हाड़ी से शव के 6 टुकड़े किए और नदी में फेंक दिया।
शव को टुकड़े-टुकड़े करने के बाद नारायण मुली घर लौट आया। जब लोगों ने उससे पत्नी के बारे पूछा तो आरोपी नारायण ने लापता होने का बहाना बनाया। जब बेटी की गुमशुदगी की खबर बुली के माता-पिता तक पहुंची तो वह दामाद के पास गए। नारायण ने उन्हें बताया कि बुली लापता हो गई। शक होने पर बुली के परिजन पुलिस के पास गए। बुली की मां झुनु मुली ने गुरुवार को अपने दामाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की पूछताछ में भी आरोपी पुलिस से झूठ बोलता रहा। पूछताछ के दौरान नारायण ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद पत्नीके शव को नदी के किनारे ले गया और कुल्हाड़ी से उसके छह टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसने सबूत मिटाने के लिए शव के हिस्सों को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने कुल्हाड़ी जब्त कर ली है। गंजम के एसपी जगमोहन मीना ने कहा कि दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने शव के हिस्सों की तलाश शुरू कर दी है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…