अनिल कपूर ने कहा था- कंगना रनौत के लिए छोड़ दूंगा बीवी को, वायरल वीडियो देख करण जौहर पर बरसे लोग
Updated on
06-07-2023 08:36 PM
अनिल कपूर का ये किस्सा तब का है जब वो करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे। इस शो में अनिल कपूर ने कहा था कि अगर उन्हें किसी एक महिला के लिए अपनी वाइफ सुनीता को छोड़ना पड़े तो वो कौन होंगी। बता दें कि Koffee With Karan 8 को लेकर जोर-शोर से चर्चा शुरू हो गई है।
इन दिनों करण के शो के पुराने किस्से खूब सुनने को मिल रहे हैं। ये किस्सा है अनिल कपूर और कंगना रनौत का। करण जौहर के शो पर अनिल कपूर और संजय दत्त पहुंचे थे और उनके साथ थीं कंगना रनौत। इस शो में करण जौहर सबसे पहले कंगना से सवाल करते नजर आ रहे हैं। वो पूछते हैं- क्या वो खुद पर काम करती हैं? कंगना- हां में जवाब देना शुरू करती हैं कि करण जौहर बीच में कहते हैं- मेरा कहने का मतलब दूसरे तरीके से है। कंगना झेंप जाती हैं और पूछती हैं- क्या आप जरा खुलकर बताएंगे कि क्या जानना चाह रहे आप? फिर वो उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की तरफ इशारा करते हैं।
कंगना रनौत से करण ने पूछा था सर्जरी वाला सवाल
कंगना फौरन कहती हैं- मैंने नहीं कराया है क्योंकि मैं यंग हूं और नॉर्थ से हूं जहां की लड़कियां ब्लेस्ड होती हैं। इसके बाद बारी आती है अनिल कपूर की और करण जौहर ने उनसे पूछा कि अगर उन्हें अपनी वाइफ को छोड़कर किसी एक महिला को चुनना हो तो किन्हें चुनेंगे? उन्होंने ये भी कहा कि उनको यहां हॉलीवुड से किसी का नाम लेने की परमिशन नहीं है। अनिल कपूर ने इस सवाल का जवाब तुरंत दिया और कहा- वो कंगना होंगी। हालांकि, अब जहां ये वीडियो फिर से सामने आया है इसपर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं।
वीडियो को देख लोगों को आ रहा गुस्सा
इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहा है- इसलिए कोई हैरानी नहीं कि कंगना इनसे इतना नफरत करती हैं, सालों से ये बातें परत दर परत जमी हैं। लोगों ने अनिल कपूर के जवाब को पसंद नहीं किया है- दिन ब दिन इनकी रंगीन कहानियां सामने आ रही हैं। एक अन्य ने कहा है- मुझे कंगना नहीं पसंद, हालांकि पहले मुझे काफी पसंद थीं। कहा- अब मुझे लग रहा है कि कैसे उन्हें इस तरह के वाहियात सवाल पूछकर उन्हें कॉर्नर किया गया था। बेचारी एक्ट्रेस मुस्कुराकर रह गईं। अब कोई हैरानी नहीं कि वो क्यों बॉलीवुड की सबसे गुस्सैल एक्ट्रेस बन गई हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…