ऋतिक रोशन की 'फाइटर' से अनिल कपूर का धमाकेदार लुक हुआ रिलीज, कैप्टन के रोल में खूब खिल रहे
Updated on
06-12-2023 03:00 PM
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' में अनिल कपूर भी अहम रोल निभा रहे हैं। मेकर्स ने अब अनिल कपूर के फर्स्ट लुक को शेयर किया है। जहां अनिल कपूर का दमदार अवतार देखने को मिला है। मालूम हो, बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'एनिमल' को लेकर भी छाए हुए हैं। वह फिल्म में रणबीर कपूर के पिता के रोल में दिखे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट चल रही है।
'फाइटर' में अनिल कपूर 'ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह' का रोल अदा कर रहे हैं। मेकर्स ने उनका दमदार और जबराट लुक शेयर किया है। जहां वह वर्दी पहने कैप्टन के रोल में काफी जच रहे हैं। अनिल कपूर वैसे भी अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। ये रोल उनपर इसी वजह से काफी खिल रहा है।
'फाइटर' में अनिल कपूर
'फाइटर' फिल्म में एक्टर ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह के रूप में दिखाई दे रहे अनिल कपूर कॉल साइन 'रॉकी' के नाम से मशहूर हैं। 'फाइटर' में कमांडिंग ऑफिसर के रूप में वह एक मास्टरक्लास लग रहे हैं। इसे खुद एक्टर ने भी शेयर किया है, जिसे देखने के बाद एक्टर की जमकर फैंस तारीफ कर रहे हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…