'एनिमल' ने छठे दिन काटा गदर, देश में 300 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार हुई फिल्म की कमाई
Updated on
07-12-2023 02:34 PM
रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' दिन-ब-दिन नए रिकॉर्ड बना रही है, और बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड 6 दिनों में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, और इसका तहलका बदस्तूर जारी है। वहीं देशभर में इसने 300 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है। ऐसा शायद पहली बार हुआ है जब किसी A सर्टिफिकेट वाली फिल्म ने पहले मंडे टेस्ट में धमाकेदार कमाई की, जबकि सामान्य फिल्में भी ऐसा बहुत कम कर पाती हैं। करीब 100 करोड़ के बजट में बनी 'एनिमल' दिन दोगुना मुनाफा कमा रही है और खूब नोटों की बरसात हो रही है।
हालांकि, फिल्म में काफी हिंसक और क्रूरता भरे सीन्स के कारण 'एनिमल' की आलोचना भी हो रही है। लेकिन इसके बावजूद दर्शक फिल्म देखने पहुंच रहे हैं और यह तगड़ा बिजनेस कर रही है। Animal ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाया, देश और दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया, यहां आपको विस्तार से बता रहे हैं।
Animal Collection Day 6
'एनिमल' में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, प्रेम चोपड़ा और शक्ति कपूर भी हैं। हर किरदार अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहा है। लेकिन जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह हैं बॉबी देओल। अनिल कपूर ने 'एनिमल' में Bobby Deol की कास्टिंग को 'मास्टर स्ट्रोक' बताया था, और ऐसा लग भी रहा है। जो भी दर्शक 'एनिमल' देखकर आ रहे हैं, वो बॉबी देओल की तारीफ करते नहीं थक रहे। 'वर्ड ऑफ माउथ' से 'एनिमल' को अच्छा फायदा हो रहा है। एक दिसंबर को रिलीज हुई 'एनिमल' ने 63.8 करोड़ की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग की थी, जिसके बाद से इसकी तगड़ी कमाई हो रही है। हालांकि फर्स्ट मंडे टेस्ट में पास होने के बाद से 'एनिमल' की कमाई लगातार गिर रही है।
6 दिन में इंडिया में कमाए 312.96 करोड़
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, छठे दिन यानी 6 दिसंबर को 'एनिमल' ने 30 करोड़ का कलेक्शन किया, जोकि पांचवे दिन के मुकाबले कम है। पांचवे दिन यानी पहले मंगलवार को फिल्म की कमाई 37.47 करोड़ रही थी। इस तरह 'एनिमल' ने छह दिनों में देशभर में 312.96 करोड़ कमा लिए हैं। बता दें कि छठे दिन का अभी कन्फर्म कलेक्शन आया नहीं है। ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं।
Animal Worldwide Collection
'एनिमल' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इसने छह दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है। छह दिन में इस फिल्म ने 527.6 करोड़ कमा लिए हैं। यह फिल्म तेजी से भाग रही है और छप्परफाड़ कमाई कर रही है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…