OTT पर और भी खूंखार दिखेगा 'एनिमल', एक वेब सीरीज के 4 एपिसोड जितनी लंबी होगी रणबीर कपूर की फिल्म
Updated on
28-11-2023 03:44 PM
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का मार्केट में अच्छा खासा क्रेज हैं तो एडवांस बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब 'एनिमल' से तगड़ी डिटेल सामने आई है और वो इसकी ओटीटी रिलीज से जुड़ी है। दरअसल 'एनिमल' जब ओटीटी पर रिलीज होगी तो ज्यादा मसाला देखने को मिलेगा। दर्शकों को करीब 30 मिनट एक्स्ट्रा ओटीटी पर 'एनिमल' देखने को मिलेगी।
'एनिमल' को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। ए का मतलब है एडल्ट सर्टिफिकेट। यानी 18 साल से अधिक उम्र के लोग ही इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकेंगे। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है जो इससे पहले 'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' के लिए जाने जाते हैं।
ओटीटी पर ज्यादा खतरनाक होगा 'एनिमल'
बाप-बेटे के रिश्ते पर बनी 'एनिमल' का रनटाइम 3 घंटा 21 मिनट बताया जा रहा है। अब रिपोर्ट्स का दावा है कि थिएटर के बाद जब फिल्म ओटीटी पर आएगी तो और भी लंबी होगी। करीब आधा घंटी लंबी हो सकती है। दरअसल जब 'एनिमल' कंप्लीट हुई तो इसका रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट का पहुंच गया था। मगर थिएटर वर्जन के लिए मेकर्स ने इसे काट-छांट के साथ 3 घंटे 21 मिनट का किया। अब कहा जा रहा है कि डायरेक्टर ओटीटी पर फुल फिल्म को ही रिलीज कर सकते हैं।
'एनिमल' और 'सैम बहादुर' का क्लैश
'एनिमल' विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' के साथ क्लैश हो रही है। अब देखना ये है बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है। 'एनिमल' में रणबीर कपूर के पिता के रोल में अनिल कपूर हैं तो विलन की भूमिका में बॉबी देओल। जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी के रोल में हैं
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…