11वें दिन धम्म से गिरी Animal की कमाई, विक्की कौशल की Sam Bahadur का भी निकला दम
Updated on
12-12-2023 02:53 PM
रणबीर कपूर की 'एनिमल' और विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' के लिए 11 दिसंबर का दिन बहुत ही शॉकिंग रहा। पहले सोमवार को 43.96 करोड़ की कमाई करने वाली संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म दूसरे सोमवार यानी 11 दिसंबर को एकदम फुस्स हो गई। फिल्म की कमाई धम्म से नीचे गिर गई। 10वें दिन की तुलना में 11वें दिन 'एनिमल' की कमाई में 65.28% की गिरावट देखी गई। वहीं मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' का भी बुरा हाल हो गया। फिल्म को पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए खूब स्ट्रगल करना पड़ा था। दो-दो, तीन-तीन करोड़ के कलेक्शन के बाद 'एनिमल' ने किसी तरह 10वें दिन बढ़त दिखाई थी, और 7.5 करोड़ कमाए थे। पर 11वें दिन यानी 11 दिसंबर को यह दम तोड़ती दिखी।
11 दिसंबर को Animal और Sam Bahadur ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया और कितनी कमाई की, इस रिपोर्ट में विस्तार से जानिए।
Animal Collection Day 11
100 करोड़ के बजट में बनी 'एनिमल' अपना औसत निकाल चुकी है और अब खूब मुनाफा कमा रही है। पहले सोमवार के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी सी गिरावट आई थी, लेकिन दूसरे सोमवार को यह बुरी तरह नीचे गिर गई। इसने 65.28% की गिरावट के साथ सिर्फ 13 करोड़ रुपये ही कमाए। यह इस फिल्म की अब तक की सबसे कम कमाई है। हैरानी की बात है कि 'एनिमल' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 71.46 करोड़ रुपये भी कमाए थे, लेकिन यही कमाई दूसरे रविवार को सिर्फ 36 करोड़ रह गई थी। और अब तो इसकी कमाई तेजी से गिर गई है।
किस भाषा में 'एनिमल' की कितनी कमाई
11 दिनों में 'एनिमल' ने देशभर में 443.27 करोड़ कमाए हैं। इसमें 'एनिमल' ने हिंदी भाषा से 400 करोड़, तेलुगू से 38.8 करोड़, तमिल भाषा से 3.43 करोड़, कन्नड़ से 56 लाख और मलयालम भाषा से 11 लाख का कलेक्शन किया है। सुबह के शोज में 'एनिमल' की ऑक्यूपेंसी 9.77 पर्सेंट, दोपहर के शोज में 18.80 पर्सेंट, शाम के शोज में 22.19 पर्सेंट और रात के शोज में सिर्फ 29.17 पर्सेंट रही।
Animal Worldwide Collection
'एनिमल' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो 10 दिनों में यह फिल्म 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़कर 700 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। लेकिन 11वें दिन कमाई का आंकड़ा गिर गया। अभी फाइनल आंकड़े आने का इंतजार है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी समेत कई और कलाकार हैं।
Sam Bahadur Collection Day 11
10वें दिन यानी दूसरे रविवार 7.5 करोड़ कमाने वाली 'सैम बहादुर' 11वें दिन दम तोड़ती दिखी। यह सिर्फ 2 करोड़ रुपये ही कमा पाई। इस तरह 11 दिनों में 'सैम बहादुर' का कलेक्शन 58.55 करोड़ ही हुआ है, जबकि इसे बनाने में 55 करोड़ रुपये खर्च हुए।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…