'धरती के स्वर्ग' को देख इश्क में डूबे अंजू और नसरुल्ला पाकिस्तान का यह इलाका जितना खूबसूरत, उतना ही खतरनाक
Updated on
26-07-2023 03:01 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी मीडिया दावा कर रहा है कि भारत की अंजू ने अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है और इस्लाम कबूल कर फातिमा बन गई है। अंजू अपने दोस्त से मिलने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले पहुंची थी। अफगानिस्तान बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर बसा यह जिला जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी है। एक ओर यहां मनमोहक पहाड़ियां हैं तो वहीं दूसरी ओर आतंकवादी संगठन टीटीपी यहां काफी सक्रिय है। दो बच्चों की मां 35 साल की अंजू पिछले हफ्ते अपने दोस्त नसरुल्लाह से मिलने के लिए राजस्थान से पाकिस्तान आई थी।
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार अंजू ने पहले इस्लाम कबूल किया और अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया। इसके बाद वह और नसरुल्लाह जिला अदालत पहुंचे जहां गवाहों की मौजूदगी में दोनों ने निकाह कर लिया। पाकिस्तानी पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है। निकाहनामे की एक कॉपी भी सामने आई है। वहीं नसरुल्लाह ने इन सभी दावों का खंडन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों को कड़ी सुरक्षा में अदालत लाया गया और निकाह के बाद तुरंत वे वहां से निकल गए। उन्हें मीडिया से बातचीत करने की अनुमति नहीं दी गई थी।
अंजू ने लोवारी टॉप में कराया फोटोशूट
खबरों की मानें तो अदालत से निकलकर वे दोनों लोवारी टॉप एरिया गए जहां उन्होंने एक रोमांटिक वीडिया शूट करवाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। एक वीडियो में अंजू इलाके की खूबसूरती की तारीफ करती हुई नजर आ रही है। अपर दीर जिले का लोवारी टॉप एरिया बेहद खूबसूरत इलाका है जैसा कि अंजू और नसरुल्लाह के वीडियो में नजर आ रहा है। पाकिस्तान में कुछ लोग इसे 'धरती का स्वर्ग' भी कहते हैं। लेकिन यह जगह दिखने में जितनी खूबसूरत है, उतनी ही खतरनाक भी है।
टीटीपी का गढ़ है खैबर पख्तूनख्वा
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का गढ़ माना जाता है जो देश में शरिया कानून लागू करना चाहता है। इस प्रांत की सीमा अफगानिस्तान से मिलती है इसलिए यह बॉर्डर पार से आने वाले आतंकियों के खतरे का भी सामना करता है। अपर दीर से करीब 166 किमी दूर स्वात घाटी में आए दिन टीटीपी आतंकी हमले करते रहते हैं। अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने के बाद से न सिर्फ खैबर पख्तूनख्वा बल्कि पूरे पाकिस्तान में आतंकी हमले तेजी से बढ़े हैं।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…