Select Date:

अंजू के पास अभी भी समय है अरविंद का ऑफर मानेगी भारतीय महिला या पाकिस्तानी नसरुल्लाह के साथ ही रहेगी

Updated on 01-08-2023 01:33 PM
इस्लामाबाद: भारत से पाकिस्तान जाकर अपने फेसबुक प्रेमी से शादी करने वाली अंजू के पति ने अब बड़ा ऑफर दिया है। राजस्थान के अरविंद ने ऑफर दिया है कि अंजू को अगर बच्चों से प्यार है तो वह भारत वापस आ जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरविंद का कहना है कि अंजू ने जो किया वह बिल्कुल भी सही नहीं है। अंजू के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उसे अगर बच्चों से जरा भी प्यार है तो वह वापस आ सकती है। अभी भी रास्ते खुले हैं। भारत से पाकिस्तान गई राजस्थान की अंजू ने खैबर पख्तूनख्वा के नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। इसके लिए उसने धर्म बदल कर अपना नाम फातिमा रखा है।

अंजू के धर्म बदलने के बाद पाकिस्तान के कई बिजनेसमैन उन्हें तोहफे दे रहे हैं। पाकिस्तान के एक बिजनेसमैन ने अंजू को फ्लैट दिया है। वहीं एक बिजनेसमैन ने अंजू को प्लॉट दिया है। अंजू के पति ने तोहफे मिलने पर हैरानी जताई। अंजू के पति ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, 'अंजू से बच्चे बात ही नहीं करना चाहते। अंजू पता नहीं अब क्यों नहीं बोल रही। निकाह से पहले तो वही मीडिया के सामने आकर बयान देती थी। शायद अब नसरुल्लाह की चल रही है।'

स्कूल नहीं जा रहे बच्चे

अरविंद ने कहा कि अंजू ने जो किया उससे सबसे ज्यादा परेशान बच्चे हुए हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई चौपट हो गई है। वह स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि अंजू अपने जान का खतरा बता रही है इस पर अरविंद ने कहा, 'यह भारत है, यहां कोई उसे जान से नहीं मारने वाला। लेकिन उसने जो किया है, उसे प्रूव तो करना पड़ेगा। वह लगातार झूठ पर झूठ बोल रही है। जब वह यहां आ जाएगी, तब उससे सवाल तो पूछे जाएंगे। मुझे नहीं समझ आ रहा कि पाकिस्तान उस पर इतना मेहरबान क्यों है।'

'अंजू को पाकिस्तान में खतरा'

अरविंद ने इतने तोहफे मिलने पर शक जताया। उन्होंने कहा कि या तो अंजू कुछ छिपा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या अंजू वापस आएगी तो उसे अपनाएंगे? इस पर अरविंद ने कहा, 'हमारे बाइबिल में लिखा है कि तलाक नहीं दे सकते। भले हम अलग रहें। लेकिन तलाक नहीं दे सकते।' लगातार देखा जा रहा है कि अंजू निकाह से पहले हंसती हुई नजर आती थी, लेकिन अचानक से अंजू एकदम शांत हो गई है। इस पर अरविंद ने कहा कि वह कहती थी कि उसे भारत में खतरा है। मुझे लगता है उसे वहीं (पाकिस्तान) सबसे बड़ा खतरा है। तभी तो उसे इतनी सिक्योरिटी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.