अंजू को पति ने नकारा, पीहर नहीं जाने की भी मिली चेतावनी, आखिर बच्चों को लेकर क्या है खास प्लान
Updated on
30-11-2023 01:09 PM
जयपुर : राजस्थान के अलवर की चर्चित अंजू एक बार फिर भारत लौटकर मीडिया में जमकर चर्चा में आ गई है। अंजू के वापस लौटने के बाद आईबी और पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस टीम ने अंजू से लंबी पूछताछ की। उसने बताया कि वह अपने बच्चों के लिए भारत वापस आई है। पूछताछ में अंजू ने फेसबुक दोस्त पाकिस्तान के नसरुल्लाह से धर्म बदलकर शादी रचाने की बात स्वीकार की है। ऐसे में अब एक बार फिर अंजू को लेकर जमकर चर्चाएं शुरू हो चुकी है। इधर अंजू के भारत लौटने के बाद उसके पूर्व पति अरविंद की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई है। वहीं अंजू के भारत लौटने के बाद अब उसके भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
अंजू की बात सुनकर भड़क गया पूर्व पति अरविंद
बता दें कि अंजू बीते महीनों घूमने का बहाना बनाकर चोरी छुपे पाकिस्तान पहुंच गई थी। जहां उसने अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह के साथ निकाह किया। इस घटना के बाद अंजू का पूर्व पति अरविंद काफी नाराज है। इधर जब अरविंद को अंजू को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो, वह अंजू का नाम सुनते ही भड़क गया। उसने दो टूक कहा कि 'मुझे उसके बारे में कुछ नहीं पता। मुझे क्या मालूम वह भारत आई है या नहीं। मुझे उससे कोई मतलब नहीं। अंजू अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पूर्व पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। इधर, अंजू के जाने के बाद दोनों बच्चों की परवरिश अरविंद कर रहा है। उसने इस दौरान मीडिया में बयान दिए थे। जिसमें कहा कि वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश अपने दम पर करेगा और उसके बच्चे अंजू की शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं।
तो फिर कहां जाएगी अंजू ?
अंजू भारत तो लौट आई है, लेकिन अब यह सवाल खड़ा हो रहा है कि भारत आने के बाद आखिर अंजू किसके पास जाएगी और कहां रहेगी? अंजू का पूर्व पति अरविंद पहले से ही भड़का हुआ है। ऐसे में अरविंद अंजू को साथ नहीं रखेगा। उधर, अब यही कयास है कि अंजू अपने पिता की घर जा सकती है। लेकिन खबर आई है कि अंजू के पीहर में पड़ोसी लोगों ने अंजू के आने पर विरोध जता दिया है। इस दौरान मीडिया में पड़ोसी लोगों ने कहा कि 'हमें आज जानकारी हुई है कि अंजू पाकिस्तान से भारत लौट आई है। अगर यह लोग अपनी लड़की (अंजू) को यहां बुलाएंगे तो, हम गांव नहीं आने देंगे। ऐसे में आखिर अब अंजू का ठिकाना कहां होगा? अंजू कहां रहेगी? यह सवाल लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं?
अंजू भारत और पाकिस्तान में अलग-अलग बयान दे रही
भारत लौटने से पहले अंजू ने पाकिस्तान के मीडिया में यह बयान दिया कि 'आज मेरा पाकिस्तान में आखिरी दिन है। अब तक मेरा सफर अच्छा रहा। यहां लोगों ने अच्छे से ट्रीट किया। उधर, भारत लौटने के बाद अंजू ने कहा कि वह भारत लौटकर खुश है। लेकिन अंजू ने एजेंसी से पूछताछ के दौरान कहा कि वह अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद अपने बच्चों को पाकिस्तान लेकर जाने की कोशिश करेगी। अंजू दोनों जगह अलग-अलग बयान दे रही है। जो विरोधाभास है।
अभी तय नहीं किया, भारत रहेगी या नहीं
अंजू ने एक निजी TV न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि अभी उसने डिसाइड नहीं किया है कि वह भारत रहेगी या वापस लौटेगी। उसने कहा कि पाकिस्तान में लोगों ने मुझे बड़ा प्यार दिया है। मेरी जमकर खातिरदारी की है। उसने कहा कि उसे बच्चों की याद आती थी और वह लगातार फोन पर उनसे बातचीत करती थी। इस दौरान अंजू ने दावा किया है कि उनके पति नाराज नहीं है।
नसरुल्ला ने कहा अंजू जैसा चाहेगी, वैसा करेगी
इधर, अंजू के पति नसरुल्लाह ने पाकिस्तान में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि अंजू अपने बच्चों के खातिर भारत गई है। उसे अपने बच्चों की बहुत याद आती है। उसने कहा कि वह भारत जाकर सारे सवालों के जवाब देगी। नसरुल्लाह ने यह भी कहा कि बच्चें पाकिस्तान आना चाहे तो, वह उनको लेकर आएगी। अगर बच्चे भारत में ही रहना चाहते हैं तो, वह उन्हें फोर्स नहीं करेगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…