Select Date:

Ankita Lokhande ने विक्की जैन संग तलाक लेने पर तोड़ी चुप्पी बोलीं अगर हम नाॅर्मल कपल होते तो

Updated on 08-02-2024 02:20 PM

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 17 की फेमस कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। बिग बाॅस के घर से बाहर निकलने के बाद अब वे इंटरव्यू देकर अपनी सास के बयानों और अपने बिहेवियर पर सफाई दे रही हैं। मनारा चोपड़ा संग उनके गंदे झगड़े के कारण यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। पूरे सीजन में अच्छा खेलने वाली अंकिता शो ने शो के एंड में अपनी पूरी फेम गिरा ली। तब से लेकर अभी तक एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। बिग बॉस 17 में कई बार अंकिता को उनके पति विक्की जैन के साथ झगड़ते देखा गया।

बिग बॉस में कही बातों पर अंकिता की सफाई

शो में विक्की जैन ने बातों ही बातों में अंकिता को इन्वेस्टमेंट बता दिया था। वहीं, दूसरी तरफ अंकिता ने पति को तलाक देने की बात कही थी। नेशनल टीवी पर एक्ट्रेस ने यह तक कह दिया था कि उन्हें लगता है कि दोनों को अपने रिश्ते से ब्रेक लेना चाहिए। अब हाल ही में अंकिता ने शो खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने अपने पति विक्की जैन से तलाक लेने की बात पर चुप्पी तोड़ी है। मनारा संग अपने झगड़े और अपनी सास रंजना द्वारा कही गई बातों पर सफाई दी है। अंकिता ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हमने सालों की दोस्ती के बाद शादी की है।"

“हम दोनों पहले से ज्यादा स्ट्रांग हैं”

"हम सिर्फ बातें कह जाते हैं और लोग उसे सीरियसली ले लेते हैं। मैं समझदार नहीं हूं और मुझे खुद पर और ज्यादा काम करने की जरूरत है। मुझे इस बात को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है कि मैं नेशनल टीवी पर क्या बोल रही हूं। मैं अब भी ये सीख रही हूं। अगर हमारा रिश्ता मजबूत न होता, तो हम इतना झगड़ते ही नहीं।" इसके आगे अंकिता कहती हैं, "अगर हम नॉर्मल कपल होते, तो ये नहीं होता क्या, सिर्फ यही फर्क है कि हमारा ये झगड़ा टीवी पर आ गया और कैमरा में कैप्चर हो गया। हालांकि, इन सब चीजों की वजह से हमारा रिश्ता मजबूत हुआ है। मैं समझ गई हूं कि मैं कहां गलत थी, वो समझ गया है कि वह कहां गलत था। हम दोनों ही पहले से ज्यादा मजबूत हैं।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.