Select Date:

सुशांत सिंह राजपूत की बात कर रो पड़ीं अंकिता लोखंडे, बोलीं- वो फैमिली है, उस पर गर्व होता है

Updated on 08-11-2023 03:07 PM
अंकिता लोखंडे ने 'बिग बॉस 17' में कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप की वजह के बारे में खुलासा किया था। अब उन्हें एक बार फिर दिवंगत एक्टर की याद आ गई और वह रो पड़ीं। एक समय था जब अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, और उनकी जल्द शादी करने की भी खबरें आने लगी थीं। पर रिश्ता अगले पड़ाव पर पहुंचने से पहले ही टूट गया। कुछ साल बाद 2022 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई। सात नवंबर के एपिसोड में अंकिता लोखंडे, सुशांत को याद कर रो पड़ीं।

Ankita Lokhande गार्डन एरिया में Abhishek Kumar से बात कर रही थीं। दोनों सुशांत की बात कर रहे थे। अंकिता, Sushant Singh Rajput की तारीफ कर रही थीं और बता रही थीं कि वह किस तरह के इंसान थे। इसी दौरान वह अभिषेक से कहती हैं, 'जब तू शर्ट के बिना घूमता है तो मुझे सुशांत याद आ जाता है। तू उसकी तरह लगता है। उसका फिजीक ऐसा ही था।'

सुशांत को याद कर रोईं अंकिता- वो हर चीज में घुस जाता था

तब अभिषेक ने कहा कि उनकी और सुशांत की जर्नी और बैकग्राउंड भी एक जैसा है। यह सुनकर अंकिता ने जवाब दिया, 'लेकिन वो इतना गुस्सा नहीं करता था। बहुत शांत था सुशांत। आप कैसे अपनी जर्नी चालू करते हो। बहुत मेहनती था वो। उसकी बात ही अलग थी। एकदम अलग लेवल का मेहनती था। लेकिन जब आप हर डिटेल में घुसने लगते हो तो कुछ भी ऊपर-नीचे होता तो अफेक्ट होने लगते हो। मैं एकदम ईजी गो लकी हूं। लेकिन सुशांत हर चीज में घुस जाता था।'

'वो बहुत मेहनती था, एकदम अलग लेवल पर'

अंकिता ने आगे कहा, 'वो घुस जाता था, जो भी उसको चाहिए होता था। थोड़ा सा भी ऊपर-नीचे हो जाता था, तो परेशान हो जाता था। लोग उसके बार में ट्विटर पर क्या बोल रहे हैं, इससे भी वह अफेक्ट हो जाता था। यह उसके लिए नॉर्मल था, क्योंकि वह बहुत छोटी जगह से था। इतनी बड़ी जगह नाम कमाना आसान नहीं है।' इतना कहकर अंकिता रोने लगती हैं।

'सुशांत पर गर्व होता है, वो फैमिली है'

तब अभिषेक ने अंकिता से कहा कि उन्होंने सोचा था कि वह उनसे सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात नहीं करेंगे। फिर अंकिता ने कहा, 'नहीं ठीक है। उसके बारे में बात करना अच्छा ही लगता है। मुझे उस पर गर्व होता है। बहुत ज्यादा गर्व। वो फैमिली है।'

'कोई चला ही जाए दुनिया छोड़ के, क्या कर लोगे?'

अंकिता ने फिर बताया कि सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप होने और उनकी मौत पर विक्की जैन ने उन्हें कैसे सपोर्ट किया था। अंकिता ने कहा कि सुशांत, विक्की का भी दोस्त था। और विक्की ने इस तरह के मामलों में उन्हें हमेशा सपोर्ट किया। वह बोलीं, 'आप क्या कर लोगे, जब कुछ है ही नहीं। कोई चला ही जाए दुनिया छोड़ के, क्या कर लोगे। आपको सपोर्टिव होना ही होगा। मुझे सपोर्ट करने वाला कोई नहीं था। लेकिन विक्की ने हर चीज अच्छे से संभाली। अगर उसका सपोर्ट नहीं होता, तो मैं कुछ नहीं कर पाती।' सुशांत सिंह राजपूत सितंबर 2020 में मुंबई में अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। उनका और अंकिता का 2016 में ब्रेकअप हो गया था। साल 2021 में अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन से शादी कर ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.