अंकिता लोखंडे देने वाली हैं प्रेग्नेंसी की खुशखबरी? मुनव्वर और अली ने की खिंचाई- पेट में दर्द! गुड न्यूज है
Updated on
03-10-2024 01:53 PM
'लाफ्टर शेफ्स' सिर्फ एक शो नहीं बल्कि दर्शकों के लिए सबसे मजेदार ठहाकों वाला शो बन गया है। इसमें निया शर्मा, अंकिता लोखंडे और करण कुंद्रा जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हैं। नए प्रोमो में, अंकिता पेट में दर्द की शिकायत करती हैं लेकिन फिर बाकी लोग उनकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं और कहते हैं कि उनमें प्रेग्नेंसी के कई लक्षण दिख रहे हैं। प्रोमो में बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी भी नजर आ रहे हैं। वह आने वाले एपिसोड में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।
प्रोमो क्लिप की शुरुआत विक्की जैन से होती है जो Ankita Lokhande से पूछते हैं कि क्या वह ठीक हैं। जवाब में वह पेट में ऐंठन की शिकायत करती हैं। उन्हें दर्द में देखकर सभी लोग उनके पास इकट्ठा हो जाते हैं। मुनव्वर फारुकी कहते हैं, 'चक्कर खाके गिर गई। खुशखबरी है?' इस बीच, अली गोनी ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या उनका पैर बाकी दिनों की तुलना में भारी लग रहा है।
फिर छिड़ी अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी पर बात
इसके अलावा, अर्जुन बिजलानी, भारती सिंह, रीम शेख और बाकी लोग इस पल का जश्न मनाते हुए नाचने लगते हैं। फिर हमने विक्की जैन को अंकिता के माथे पर एक प्यारा सा किस करते हुए भी देखा। अंत में, कृष्णा अभिषेक उन्हें चिढ़ाते हैं कि कैसे विक्की अब जल्द ही पिता बन जाएंगे। खैर, अंकिता और विक्की ने प्रेग्नेंसी को लेकर किसी तरह की बात नहीं कही है। हालांकि, प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस मामले को लंबा खींचकर और बात का बतंगड़ बनाकर सारे सिर्फ मजे ले रहे हैं।
क्या अंकिता देने वाली है गुड न्यूज?
प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, 'अंकिता को देखकर उड़ गए सबके फ्यूज, क्या वो देने वाली है कोई गुड न्यूज? देखिये #LaughterChefs - अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट हर गुरुवार और शुक्रवार रात 10:00 बजे से सिर्फ #ColorsTV और @JioCinema पर ।'
शो में हैं ये जोड़ियां
अब तक कई मशहूर हस्तियां 'लाफ्टर शेफ्स' की शोभा बढ़ा चुकी हैं। अक्षय कुमार, वाणी कपूर, श्रद्धा कपूर, कंगना रनौत और फरदीन खान समेत कई लोग मेहमान के तौर पर नजर आए हैं। शो में अली गोनी और राहुल वैद्य, करण कुंद्रा और अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा और सुदेश लहरी, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, रीम शेख और जन्नत जुबैर जैसे कंटेस्टेंट्स की जोड़ियां हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…