विक्की ने कर दिया अंकिता को नॉमिनेट, सुनकर मायूस हुईं एक्ट्रेस
इसके बाद 'बिग बॉस' लिविंग रूम में बैठे सभी लोगों से कहते हैं- अंकिता, मैंने थेरेपी रूम में जो ऑफर आपको दिया था वही विक्की भैया को भी दिया और जानती हैं क्या हुआ? दरअसल विक्की ने बिग बॉस का ये ऑफर स्वीकार कर लिया जिसे सुनकर अंकिता रुआंसी हो जाती है। वहीं विक्की अपनी बात खुलकर कहते हैं कि बोल दिया यार, ये मेरे अंदर था, मैं अपनी फीलिंग्स छिपाना नहीं चाहता।अंकिता कहती हैं, 'पर विक्की, तेरे लिए मैं समझती हूं तेरी फीलिंग।' विक्की फिर कहने लगते हैं- तो ये समझने के बाद अरे अरे क्यों आ रहा है। अंकिता कहती हैं- आप मुझे भी गेम की तरह यूज कर रहे हो क्या? इसके बावजूद अंकिता उन्हें समझाने जाती हैं तो विक्की कहते हैं- मुझे बात ही नहीं करनी। अंकिता फिर कहती हैं- मैं आप ही के लिए वहां लड़ती हूं तो विक्की कहते हैं- मत लड़िए आप मेरे लिए, मत लड़ा करिए उनसे मेरे लिए। लोग विक्की के इस ऐटिट्यूड से काफी हैरान हैं और जमकर उनकी आलोचना करते दिख रहे हैं।
