बीजेपी के सहयोगी दल भी कथित बयान से हैरान
पूर्व मंत्री और भाजपा के सहयोगी हम (एस) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि नड्डा ने किस संदर्भ में बात की, लेकिन हर पार्टी का सम्मान किया जाना चाहिए।
वहीं, एलजेपी (रामविलास) के एक नेता ने कहा कि एक तरफ, भाजपा अध्यक्ष हमारा समर्थन मांग रहे हैं, दूसरी तरफ वह हमें खत्म करना चाहते हैं। हम हैरान हैं।
