अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर फिर कही वही पुरानी बात, जिस पर 13 साल पहले बुरी तरह भड़की थीं देसी गर्ल
Updated on
22-10-2024 05:09 PM
बॉलीवुड एक्टर और 2 बार नेशनल अवॉर्ड विनर रहे अन्नू कपूर जहां एक विज्ञापन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, अब उनका एक पॉडकास्ट भी चर्चा में बना हुआ है। एक्टर चार दशकों से इस इंडस्ट्री में पैर जमाए हुए हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। टीवी किया और कुछ शोज भी किए। इन्होंने प्रियंका चोपड़ा से लेकर देशभक्ति और अमेरिका की नागरिकता के बारे में बात की है।
अन्नू कपूर ने न्यूज एजेंसी ANI के पॉडकास्ट में काफी कुछ दिल खोलकर कहा है। वह अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने भी जाते हैं। उनसे देशभक्ति से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'देशभक्ति जो है, वो कोई परफ्यूम नहीं है कि किसी फंक्शन में जाना हो, शादी में जाना हो तो परफ्यूम अच्छा छिड़ककर आना है। देशभक्ति आपके शरीर के धमनियों में 24 घंटे बहने वाली रक्त की धारा है।'
अन्नू कपूर नहीं बनवाएंगे कभी पासपोर्ट
अन्नू कपूर की पत्नी अनुपमा पटेल हैं। एक्टर ने बीवी और अमेरिकी नागरिकता के बारे में कहा, 'मेरी पत्नी अमेरिकन है। मैंने कभी भी ग्रीन कार्ड और USA नागरिकता के लिए अप्लाई नहीं किया है। मैं सारी जिंदगीभर इंडियन पासपोर्ट पर रहूंगा। मर जाऊंगा लेकिन कभी पासपोर्ट नहीं बनवाऊंगा। मेरी मजबूरी है। मैं बड़ा लॉयलटी टाइप का स्पर्म हूं।'
प्रियंका चोपड़ा के बारे में अन्नू कपूर
प्रियंका चोपड़ा के साथ अन्नू कपूर ने विशाल भारद्वाज की फिल्म '7 खून माफ' में काम किया था। इस इंटीमेट सीन्स को लेकर विवाद हुआ था। अब एक्टर ने कहा, 'इस पर एक खबर आ गई कि प्रियंका चोपड़ा ने अन्नू कपूर को किस करने से मना कर दिया। अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका चोपड़ा को कोई आपत्ति नहीं होती। हीरो को चूमने में किसी हीरोइन को आपत्ति नहीं होती। वो मै हूं कि न शक्ल है, न सूरत है। न पर्सनालिटी। इसलिए प्रॉब्लम हुई।'
अन्नू कपूर पर भड़की थीं प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि 2011 में भी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने कुछ ऐसा ही कहा था जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा भड़क गई थीं। उन्होंने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'अगर वह इंटीमेट सीन्स करना चाहते हैं और इस तरह की घटिया बातें बोलना चाहते हैं तो उन्हें दूसरी तरह की फिल्में करनी चाहिए। इस तरह से सीन्स कभी भी हमारी फिल्म का हिस्सा नहीं थे। मैं बहुत चिढ़ गई हूँ। मुझे नहीं लगता कि उनको ऐसा कहना शोभा देता है। उनके बयानों ने मुझे वास्तव में परेशान कर दिया है। जिस तरह से उन्होंने बात की, वह बहुत गलत था।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…