अन्नू कपूर ने कंगना रनौत से माफी तो मांगी, पर अब कहा- आदरणीय बहन, मैं आपको नहीं जानता, मैं मामूली सा इंसान हूं!
Updated on
24-06-2024 02:31 PM
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में से एक 'हमारे बाहर' एक्टर अन्नू कपूर ने अब साफ-साफ कह दिया है कि वह कंगना रनौत को बिल्कुल नहीं जानते हैं कि वो हैं कौन। अपनी फिल्म 'हमारे बाहर' के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत के लिए उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जो उनका पीछा नहीं छोड़ रहा। दरअसल अन्नू कपूर ने लेटेस्ट रिलीज अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना से जुड़े थप्पड़ कांड पर जवाब दिया था। हालांकि, कंगना भी कहां चुप बैठने वालों में से हैं, उन्होंने भी सोशल मीडिया पर अन्नु कपूर की इन बातों का जवाब दिया।
अन्नू कपूर ने अब कंगना को लेकर कही बातों पर अपनी सफाई दी है और ट्विटर यानी X पर अपनी बात रखी है। अन्नू ने ट्विटर पर लिखा है- किसी इंसान को नहीं जानना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने एक्स पर कंगना को लेकर सीधे-सीधे शब्दों में कहा है।
'प्रिय बहन कंगना, मीडिया में पूछे गए सवालों के जवाब से कुछ अर्थ के अनर्थ निकलते दिख रहे हैं तो सोचा कि कुछ तथ्य उजागर कर दूं।
1. मेरे लिए प्रत्येक स्त्री आदरणीय और श्रद्धेय है। इसलिए मैं कभी भी किसी भी नारी का निरादर नहीं कर सकता। 2. मैं फिल्में, टीवी, OTT, न्यूज चैनल या समाचार पत्र नहीं पढ़ता इसलिए आप चाहें तो मुझे मूर्ख बुला सकती हैं। मूर्ख होना अपराध नहीं है। 3. किसी भी देश की व्यवस्था या कानून तथा कायदों को न जानकर गलती कर देना अपराध और दंड के अन्तर्गत आ सकता है परंतु इसके अलावा किसी व्यक्ति विशेष या स्थान या वस्तु को ना जानना गलती या अपराध नहीं होता। 4. इसलिए आदरणीय बहन मैं आपको नहीं जानता, अत: इस बात को आप स्त्री गरिमा निरादर की कोटि में नहीं सम्मिलित करेंगी। 5. मीडिया जब प्रश्न पूछो तो समझिए उसको मसाला चाहिए करेंट अफेयर्स का जो उनको मेरी बेबाकी से मिल गया। मेरा राजनीति और धर्म से कोई रिश्ता-नाता नहीं है और क्योंकि धर्म से कोई लेना देना नहीं है इसलिए अधर्म से भी कोई रिश्ता नहीं। 6. मैं बहुत छोटा और मामूली सा इंसान हूं। मुझ में कोई विशेषता नहीं है। मैंने कोई गलत या अपमानजनक शब्द ना तो सोचे और ना ही कहे। मैंने जो कहा मैं उसके लिए जिम्मेदार हूं, ना कि उसके लिए जो लोगों ने समझा। 7.लेकिन फिर भी अगर आप मेरी किसी बात से खफा हो गई हों तो बराए मेहरबानी करके मुझे माफ कर दें। आप अपने ध्येय में सफलत प्राप्त करें ऐसी ही मंगलकामना है। हम सबके दिल में अपने अधिकारों से ज्यादा अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुकता जागे ऐसी ही शुभकामनाएं हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…