Select Date:

पाकिस्तान के लिए आई एक और बुरी खबर,श्रीलंका से भी ज्यादा महंगाई, एशिया में सबसे खतरनाक हालात

Updated on 03-05-2023 07:08 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मुद्रास्फीति श्रीलंका से आगे निकल गई है, जो एशिया में अब तक की सबसे ज्यादा तेज है। इस साल पाकिस्तानी रुपए में डॉलर के मुकाबले 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इसके कारण पाकिस्तान में खाने पीने और ऊर्जा महंगी हुई है। मंगलवार को ब्लूमबर्ग में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तुलना में अप्रैल में उपभोक्ता कीमतों में 36.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 1964 के बाद सबसे ज्यादा है। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों से पता चला है कि परिवहन की कीमतों में 56.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुए है।

आंकड़ों के मुताबिक खाने पीने की चीजों में 48.1 फीसदी, कपड़े और जूते की कीमतों में 21.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आवास और बिजली पानी की कीमत 16.9 फीसदी बढ़ी है। पाकिस्तान के साथ ही दक्षिण एशिया में एक और देश है जो भारी संकट का सामना कर रहा है। इसका नाम श्रीलंका है। श्रीलंका की मुद्रास्फीति की दर अप्रैल में घट कर 35.3 हो गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार 2023 में पाकिस्तानी रुपए का कमजोर प्रदर्शन दुनिया में सबसे खराब प्रदर्शन में एक रहा।

पाकिस्तान के आर्थिक हालात खराब

पाकिस्तानी रुपए के लगातार गिरने से सामान का आयात करना और भी महंगा होता जा रहा है। पाकिस्तान को उम्मीद है कि उसे आईएमएफ से 1.1 अरब डॉलर का ऋण मिलेगा। लेकिन इस ऋण के लिए लगाई गई शर्तों के कारण महंगाई के और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। पाकिस्तान को अगर डिफॉल्ट होने से बचना है तो उसे बेलआउट फंड की जरूरत पड़ेगी। आर्थशास्त्री अंकुर शुक्ला के मुताबिक पाकिस्तान स्टेट बैंक आने वाले दिनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। उनके मुताबिक मई में महंगाई चरम पर होगी और फिर धीरे-धीरे चीजें कुछ सस्ती होंगी।

दबाव में शहबाज शरीफ

पाकिस्तान में आर्थिक संकट के साथ-साथ राजनीतिक अस्थिरता भी देखने को मिल रही है। यही कारण है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लगातार दबाव में हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चेयरमैन इमरान खान ने जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की है। इमरान ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान में जल्द से जल्द चुनाव नहीं कराए जाते तो श्रीलंका से भी ज्यादा खराब स्थिति हो जाएगी। इसके साथ ही जनता भी सड़कों पर उतर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.