पाकिस्तानी सेना को एक और झटका, आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अधिकारी समेत चार की मौत
Updated on
07-11-2023 01:32 PM
पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले के तिराह इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी सेना का एक अधिकारी और तीन सैनिक मारे गए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ISPR ने एक बयान में बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद हसन हैदर और तीन सैनिक खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान के दौरान मारे गए। बयान में कहा गया है कि अभियान के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल हैदर के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना के जवानों ने प्रभावी ढंग से आतंकवादियों को घेर लिया।
बयान में कहा गया है कि अभियान के तहत तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। बयान के मुताबिक, क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई और आतंकवादी मिलने पर उसे खत्म किया जा सके। अंतरिम प्रधानमंत्री अनवार उल-हक काकड़ ने सेना के अधिकारी और तीन सैनिकों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को मुल्क से पूरी तरह से खत्म करने तक दहशतगर्दी के खिलाफ युद्ध जारी रहेगा।
सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई गई
पाकिस्तान के अधिकारियों ने वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सैन्य और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस साल की शुरुआत में उभरे तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने पूर्वी पंजाब प्रांत के शहर मियांवाली में शनिवार को हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले में एक खड़ा हुआ विमान और एक ईंधन टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया था। दो सुरक्षा अधिकारियों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि ऐसे और हमले होने की आशंका के बारे में मिली खुफिया जानकारी के मद्देनजर सैन्य और अन्य प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…