भारत-पाकिस्तान में शादी का एक और मामला कराची की अमीना ने ऑनलाइन किया निकाह, जानिए कौन है
Updated on
07-08-2023 02:05 PM
कराची: सीमा हैदर और अंजू की तरह ही अब कराची की अमीना खबरों में हैं। अमीना का केस थोड़ा सा अलग है। वह न तो बॉर्डर पार करके भारत आईं और न ही यहां से उनका प्रेमी बॉर्डर पार करके पाकिस्तान गया। अमीना एक कदम आगे निकलीं और उन्होंने ऑन लाइन ही भारत के युवक से निकाह कर लिया। अमीना का निकाह पाकिस्तान में खबरों में छाया हुआ है। अंजू और सीमा के बाद अमीना की लवस्टोरी लोगों को हैरान कर रही है। इसे हालांकि लवस्टोरी कहना भी गलत होगा मगर निकाह के साथ ही अमीना भी अंजू और सीमा हैदर की कैटेगरी में आ गई हैं।
अमीना का रसूख वाला परिवार सीमा पार निकाह की एक और कहानी उस समय सामने आई जब कराची की रहने वाली अमीना ने एक भारत के रहने वाले अरबाज से शादी कर ली। अमीना को भारत का वीजा नहीं मिल रहा था और इसलिए उन्होंने ऑन लाइन शादी करने का फैसला किया। अरबाज राजस्थान के जोधपुर शहर के रहने वाले हैं। उनका परिवार पाकिस्तान में अमीना के परिवार से जुड़ा है। कहा जा रहा है कि उनके परिवार के एक सदस्य की पहले से ही पड़ोसी देश की लड़की से शादी हो चुकी है। कराची में अमीना का परिवार काफी रसूख वाला है।
कराची से 'कबूल है' अरबाज के दादाजी ने बताया कि उनका पोता चार्टर्ड अकाउंटेंट है, जिसकी शादी पाकिस्तान की एक लड़की से हुई है। उनकी खुशी देखकर अमीना के परिवार ने हमारे बेटे से शादी के लिए हाथ मांगा, जिसे हमने स्वीकार कर लिया। अफजल ने कहा कि समारोह साधारण तरीके से आयोजित किया गया। इसके बावजूद यह एक वर्जुअल शादी थी। अरबाज अपनी बारात लेकर शादी वाली जगह पर पहुंचे थे। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के काजी निकाह में मौजूद थे। अमीना ने कराची से 'कबूल है' कहा और शादी को मंजूरी दे दी।
क्यों नहीं मिलता वीजा दूल्हा, जो एक डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर हैं। उन्होंने कहा कि अमीना वीजा के लिए आवेदन करेगी। उन्होंने बताया कि वह पाकिस्तान में शादी नहीं करना चाहते थे क्योंकि इसे भारत में मान्यता नहीं मिलेगी। भारत पहुंचने पर दोबारा शादी करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की दुल्हन को शादी करने के लिए भारतीय वीजा नहीं मिलता है। इसलिए दोनों ने ऑनलाइन शादी करने का फैसला किया और मौलवी ने इनकी शादी का प्रमाणपत्र दिया। अमीना के वीजा के लिए अब उसक ससुराल वाले आवेदन करेंगे।
लव स्टोरी पार्ट 3 अमीना और अरबाज की शादी सीमा पार रिश्तों की एक और कहानी है। इससे पहले पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा में अपने साथी सचिन मीना के साथ रहने के लिए भारत आई थी। वह मई में नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी। इसके बाद 35 वर्षीय अंजू अपने प्रेमी नसरुल्ला से मिलने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा गई, जिससे उसने बाद में शादी कर ली।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…