अरमान मलिक की रिसेप्शन पार्टी में अनु मलिक की छोटी बेटी ने खींचा ध्यान, पूनम ढिल्लों के बेटे को देख हैरान हुए लोग
Updated on
10-01-2025 04:48 PM
अरमान और आशना की इस रिसेप्शन पार्टी में दोनों की ये जोड़ी शानदार लग रही थी। वहीं इस पार्टी में तमाम सितारों के बीच लोगों की नजरें अनु मलिक की बेटियों पर जा थमीं। दूसरी तरफ पूनम ढिल्लों के भी बच्चों को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
एक ने कहा- इसे रॉ हेयरस्टाइल कहते हैं
वीडियो में पूनम ढिल्लों बेटी पालोमा और बेटे अनमोल के साथ पहुंची थीं। लोगों ने अनमोल को देखकर हैरानी जताई है। कुछ ने लिखा भी है- कौन है ये? गुंडे जैसा लग रहा? एक ने कहा- इसे रॉ हेयरस्टाइल कहते हैं, न हेयर कट न हेयर वॉश, न कंघी...कुछ भी नहीं।
तलाक का असर अपने दोनों बच्चों पर नहीं पड़ने दिया
बता दें कि पूनम ढिल्लों ने फिल्ममेकर अशोक ठकेरिया से शादी की थी और 9 साल बाद वे 1997 में अलग हो गए थे। हालांकि, दोनों ने अपने इस टूटे रिश्ते और तलाक का असर अपने दोनों बच्चों अनमोल और पलोमा पर नहीं पड़ने दिया।
उनकी छोटी बेटी का अंदाज देखकर लोगों ने काफी कुछ कहा
इस मौके पर अनु मलिक भी बेटियों और पत्नी के साथ पहुंचे थे। लोगों की निगाहें कैमरे पर पोज देती हुईं उनकी दूसरी बेटी पर जा थमीं। दरअसल कैमरे पर पोज़ देती हुईं उनकी छोटी बेटी का अंदाज देखकर लोगों ने काफी कुछ कहा है। एक ने कहा है- ये इनकी छोटी बेटी पहली बार मीडिया के सामने आई है लगता है। वहीं कई लोगों ने कहा है- छोटी बेटी ने गर्दन टेढ़ी क्यों कर रखी है।
छोटी बेटी अदा ने न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग सीखी
बता दें कि कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक की दो बेटियां हैं अनमोल मलिक और अदा मलिक। अनु मलिक ने अंजलि वसुदेव भट्ट से शादी रचाई थी। अनमोल ने इंग्लैंड से पढ़ाई की है, वह बीएससी कम्प्यूटर साइंस और बिजनेस की स्टूडेंट रही हैं। हालांकि उन्होंने लिटरेचर और फिल्म की भी पढ़ाई की है। छोटी बेटी अदा ने न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग सीखी। अनमोल मलिक का उनका पेन नेम Audrey Piano है जो पापा के नक्शेकदम पर म्यूजिक की दुनिया में पैर जमा रही हैं।
अनमोल ने 'चुरा के दिल मेरा 2.0' जैसे कई गाने गाए
उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'मेला' और 'बादल' जैसी फिल्मों में भी सिंगिंग की और 16 साल की उम्र में अनमोल ने 'अगली और पगली' फिल्म में 'ताली' जैसे गाने भी गाए। अनमोल ने 'चुरा के दिल मेरा 2.0','सुनो सुनो', 'बिग फेट इंडियन वेडिंग', 'एक मुलाकात' से लेकर 'टाइम लगाया काइको' जैसे गानों में भी अपना आवाज दी है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…