अनुपम खेर ने की नैंसी त्यागी और पायल कपाड़िया की तारीफ, बोले- Cannes में 'अनजान भारतीयों' को मिल रहा सम्मान
Updated on
29-05-2024 03:08 PM
'न्यूज 18' से खास बातचीत में अनुपम खेर ने 'लापता लेडीज' और 'चमकीला' जैसी फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा, 'आजकल कंटेंट बहुत मायने रखता है। हालांकि ऐसा पहले से ही था। मगर अब दर्शक भी एडवांस हैं। कान में जो हुआ, उसे ही देखिए। हमारे पास दो ऐसे लोग हैं, जिन्हों कोई नहींजानता था। पायल कपाड़िया और अनसूया सेनगुप्ता को सर्वोच्च सम्मान मिल रहा है। ये काबिल-ए-तारीफ है।'
नैंसी त्यागी के बारे में अनुपम खेर
नैंसी त्यागी के बारे में भी अनुपम खेर ने बात की। कहा, 'एक दिल्ली की लड़की ने अपने से ड्रेस सिली और उसे पहनकर रेड कार्पेट पर शिरकत की। दुनिया में क्रिएटिविटी का स्वागत है। हमेशा से ऐसा ही था। लेकिन अब भारत में भी क्रिएटिविटी को महत्व दिया जाता है। जो दिल को नहीं छूता वो सामने वाले को प्रभावित नहीं करता।'
अनुपम खेर ने फिल्मों के चलने पर कहा
अनुपम खेर ने आगे कहा, 'आप दर्शकों को छोटा महसूस कराकर उनको बौना नहीं बना सकते। वह आधुनिक भारत से हैं। वह मॉल और बड़े सिनेमा के आदी हैं। अब आप ये नहीं बोल सकते कि देखो हम आपको स्विट्जरलैंड लेकर जा रहे हैं। उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन अगर कंटेंट अच्छा हुआ तो छोटी फिल्म भी चलेगी और बड़ी भी। मुझे लगता है कि ये नकलीपन का अंत है।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…