अनुपमा: रुपाली गांगुली के कारण एक्टर्स ने छोड़ा नंबर-1 शो? रुशद राणा बोले- मुझे नहीं लगता वो इस हद तक गिरेंगी
Updated on
17-10-2024 12:24 PM
'अनुपमा' सीरियल टीवी टीआरपी लिस्ट में नंबर वन बना हुआ है। राजन शाही के इस शो में रुपाली गांगुली लीड रोल में हैं। जब भी कोई स्टार इस शो को छोड़ता है तो अक्सर रुपाली आरोपों के घेरे में आ जाती हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि शो में कई कलाकारों की रुपाली के साथ बनती नहीं है। आइए जानते हैं कि एक्टर रुशद राणा का इस पर क्या कहना है।
सिद्धार्थ कनन ने Rushad Rana से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने इस पर खुलकर बात की और खुलासा किया कि उनका रुपाली और राजन शाही, दोनों के साथ शानदार रिश्ता है। मालूम हो कि रुशद कभी 'अनुपमा' सीरियल का हिस्सा थे।
'रुपाली अपने काम में जान डाल देती हैं'
रुशद राणा ने कहा, 'मुझे नहीं पता यार, मुझे लगता है कि ये हर किसी का अपना है। देखो, जहां तक मेरा सवाल है, रुपाली एक शानदार को-एक्ट्रेस रही हैं। वो अपने काम में जान डाल देती हैं। मुझे नहीं लगता वो इस हद तक गिर जाएंगी। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, मदालसा के साथ क्या हुआ है या किसी और के साथ क्या हुआ है, मुझे नहीं पता होगा।'
इस सवाल पर रुशद ने जवाब दिया कि उन्होंने शो नहीं छोड़ा है, बल्कि सीरियल में उनका किरदार खत्म हो गया है। वो फिर से राजन शाही के साथ काम करना चाहते हैं।
कई स्टार्स ने छोड़ा 'अनुपमा' सीरियल
मालूम हो कि इस सीरियल में 15 साल का लीप आया है। बीते कुछ महीनों में कई स्टार्स ने इस शो को छोड़ा है। इनमें सुधांशु पांडे से लेकर मदालसा शर्मा तक शामिल हैं। वहीं, हाल ही में खबर आई कि स्मृति ईरानी इसका हिस्सा हो सकती हैं। उनका स्पेशल कैमियो हो सकता है। पर अभी तक ऑफिशियली इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…