Select Date:

'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली ने छूए पति के पैर, लोग बोले- माता-पिता के पैर छूएं, हसबैंड के पैर छूने की क्या जरूरत

Updated on 08-03-2024 01:03 PM
टीवी सीरियल 'अनुपमा' के किरदार से दर्शकों के दिलों में और घर-घर में अपनी खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का एक वीडियो इस वक्त चर्चा में है। रुपाली इन दिनों की टीवी की नंबर वन बहू के रूप में जानी जाती हैं और पब्लिक प्लेस पर उनके जेश्चर पर भी लोगों की निगाहें खूब रहती हैं। इस वक्त रुपाली का जो वीडियो चर्चा में है उसमें वह एयरपोर्ट पर अपने पति के पैर छूती दिख रही हैं और उनकी यही अंदाज इस वक्त उनके फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं काफी लोगों को रुपाली का ये अंदाज पसंद नहीं आया है।

पपाराजी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में रुपाली अपनी फैमिली के साथ दिख रही हैं। इस वीडिये में वह अपने पति और बेटे के साथ दिख रही हैं। ऐसा लग रहा कि रुपाली किसी काम से कहीं रवाना हो रही हैं और उन्हें छोड़ने के लिए उनके हसबैंड और उनका बेटा भी वहां पहुंचा है। वीडियो में बाय करते हुए रुपाली पहले हसबैंड के पैर छूती हैं और फिर उन्हें देखकर उनका बेटा भी पापा के पैर छूता दिख रहा है। इस वीडियो पर फैन्स दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफें करते नहीं थक रहे। हालांकि काफी लोग ये भी कह रहे हैं कि सफलता की चाभी पति का पैर छूना नहीं हो सकता है और इसे ग्लोरिफाई करने की जरूरत नहीं।

लोगों ने कहा- पिता के पैर छूइए, हसबैंड के पैर छूने की क्या जरूरत है

रूपाली गांगुली के इस अंदाज की जहां काफी लोगों ने तारीफ की है, वहीं कई लोग इसे बढ़ावा न देने की बातें करते दिख रहे हैं। एक ने कहा- वास्तव में इसकी जरूरत नहीं, इसमें ऐसा कुछ नहीं जिसका महिमामंडन किया जाना चाहिए। एक और ने कहा- माता-पिता के पैर छूइए, हसबैंड के पैर छूने की क्या जरूरत है और क्यों छूना चाहिए। एक और ने कहा- इस माइंडसेट को उखाड़ फेकिए की सक्सेस पति के आशीर्वाद से आती है। एक ने कहा- अगर इनको ये सब दिल से करना है तो घर में करना चाहिए था, यहां कैमरे के सामने नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.