Select Date:

अनुपमा फेम टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन : 59 की उम्र में आया हार्टअटैक

Updated on 20-02-2024 04:50 PM

फेमस टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। 59 साल के ऋतुराज को बीती रात हार्ट अटैक आया। वो पैनक्रियाज से रिलेटेड बीमारी से जूझ रहे थे और हॉस्पिटल में एडमिट थे।

दोस्त और एक्टर अमित बहल ने किया कन्फर्म
ऋतुराज के निधन की खबर उनके करीबी दोस्त एक्टर अमित बहल ने कन्फर्म की है। अमित ने कहा, ‘हां, दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया है। वो कुछ दिनों पहले ही पैनक्रियाज ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। इसके बाद वो जब घर लौटे तब उन्हें कुछ कार्डियक इश्यूज हुए जिसके बाद उनका निधन हो गया।’

अरशद वारसी ने ट्वीट कर जताया दुख
ऋतुराज के निधन पर बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने ट्वीट कर दुख जताया है। अरशद ने बताया कि वो और ऋतुराज एक ही बिल्डिंग में रहते थे। एक्टर ने लिखा, ‘ऋतुराज के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे। वो बतौर प्रोड्यूसर मेरी पहली फिल्म का हिस्सा थे। एक अच्छे दोस्त और कमाल के एक्टर काे खो दिया… आपको याद करूंगा भाई…।’\

विवेक अग्निहोत्री बोले- 'आर्टिस्ट कभी नहीं मरते'
अरशद के अलावा बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी ट्वीट करते हुए ऋतुराज के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'ऋतुराज, मेरा दोस्त.. तुमने यह कैसे होने दिया? कितना बाकी था.. आर्टिस्ट कभी नहीं मरते.. ऊं शान्ति।'

आखिरी बार ‘अनुपमा’ में नजर आए थे ऋतुराज
ऋतुराज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1989 में रिलीज हुई एक टेली फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर टीवी शो 'तोल मोल के बोल' होस्ट किया। इसके अलावा वो 'ज्योति', 'CID', 'अदालत', 'दिया और बाती हम' समेत कई टीवी शोज में नजर आए। उनका आखिरी टीवी शो रूपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' था। इसमें वो यशपाल के रोल में नजर आए थे।

टीवी के अलावा ऋतुराज ने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'सत्यमेव जयते 2' और 'यारियां' जैसी फिल्मों में और 'क्रिमिनल जस्टिस', 'बंदिश बैंडिट्स' और 'मेड इन हेवन' जैसे वेब शोज में भी काम किया।

थिएटर के दिनों में शाहरुख के साथ किया काम
मई 1964 में कोटा राजस्थान में जन्मे ऋतुराज ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली से की थी। कॉलेज के दौरान वो दिल्ली के मशहूर बैरी जॉन थिएटर ग्रुप से जुड़ गए, जहां उन्होंने कई सालों तक काम किया। इस दौरान ऋतुराज की दोस्ती शाहरुख समेत कई और एक्टर्स के साथ हुई।

एक इंटरव्यू में अपने पुराने दिनों को याद कर ऋतुराज ने बताया था शाहरुख खान के टीवी शो ‘फौजी’ के डायरेक्टर कर्नल राज कपूर ऋतुराज को लेकर भी एक फिल्म बनाने वाले थे। हालांकि, यह फिल्म तो नहीं बन पाई पर इस टॉपिक पर एक शॉर्ट फिल्म जरूर बनी जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म का नाम ‘ईमान’ था और इसमें ऋतुराज ने एक ईमानदार ऑफिसर का रोल प्ले किया था।

1993 में ऋतुराज मुंबई सेटल हो गए और उन्होंने टीवी शो 'तोल मोल के बोल' से बतौर होस्ट करियर की शुरुआत की। इसके बाद 2004 तक वो टीवी पर खूब एक्टिव रहे। उस दौरान ऋतुराज ने 'कुटुम्ब', 'के स्ट्रीट पाली हिल' और 'कहानी घर घर की' जैसे एकता कपूर के फेमस टीवी शोज में भी काम किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.