अनुष्का शर्मा ने लंदन में विराट कोहली संग मनाई वेडिंग एनिवर्सरी, पति को दिया नया निकनेम, देखिए इनसाइड फोटोज
Updated on
12-12-2023 02:28 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने 11 दिसंबर को अपनी छठी सालगिरह मनाई। उन्होंने हालांकि पूरे दिन कोई पोस्ट नहीं किया। फैन्स इंतजार ही करते रह गए कि अब दोनों एक-दूसरे के लिए कुछ कहेंगे। कुछ लिखेंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। अब वामिका की मां ने सोशल मीडिया पर विराट के लिए एक पोस्ट किया है। और उसमें उन पर जमकर प्यार बरसाया है। इतना ही नहीं, पार्टी के दौरान की कुछ इनसाइड फोटोज भी वायरल हो रही हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर, 2017 में इटली में जाकर गुपचुप शादी की थी। लोगों को मालूम न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा था। अब इनके साथ को 6 साल बीत चुके हैं। ये एक बेटी के पेरेंट्स भी बन गए हैं। अब इसी खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसमें वह विराट को गले में हाथ डाले दिखाई दे रही हैं। उधर, विराट ने भी कुछ फोटोज शेयर की हैं।
अनुष्का शर्मा ने दिया विराट को नया नाम
पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने लिखा है, 'पूरा दिन दोस्तों और परिवार के साथ गुजरा। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने में बहुत देर हो गई? 6 साल हो गए और मेरे न्यूमरो यूनो के साथ अनगिनत साल बाकी हैं।' इसके बाद सामंथा रुथ प्रभुने रिेक्ट किया। उन्होंने कपल को एनिवर्सरी की बधाई दी। स्मृति खन्ना, पीवी सिंधू, दानिश सेत, मल्लिका दुआ समेत अन्य ने भी शुभकामनाएं दी। यहां आपको न्यूमरो यूनो का मतलब भी बता दें। दरअसल, इसका हिंदी मतलब होता है- किसी भी चीज से सबसे ज्यादा जरूरी, सबसे ज्यादा पसंदीदा।
लंदन में विराट-अनुष्का की एनिवर्सरी
वहीं, वीरिट कोहली ने भी पत्नी के साथ वही फोटो शेयर की है लेकिन फुल फ्लेज्ड में। इसके साथ कैप्शन में एक इन्फिनिटी और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। जिस पर भी दोस्त यारों ने भर-भरकर बधाई दी है। जानकारी के लिए, एनिवर्सरी कपल ने लंदन में सेलिब्रेट की है। वहां ही अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस खास पल को मनाया है। हालांकि इस दौरान बेटी वामिका कहीं दिखाई नहीं दीं। कैमरे से उनको फिर से दूर रखा गया।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…