प्रभास नहीं, कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर से शादी करेंगी अनुष्का शेट्टी? रिपोर्ट में दावा- हो चुकी है दोनों की सगाई
Updated on
18-05-2024 04:50 PM
'बाहुबली' की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी को लेकर जो खबर आई है, उससे फैंस को झटका लग सकता है। खासकर, उन फैंस को जो प्रभास के साथ उनकी शादी का सपना देख रहे हैं। दरअसल, ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि अनुष्का शेट्टी एक्टर प्रभास से नहीं बल्कि एक कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर से शादी करने वाली हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अनुष्का शेट्टी की प्रोड्यूसर से सगाई भी हो चुकी है। शादी इस साल के आखिर तक हो जाएगी। यह खबर वाकई प्रभास-अनुष्का के फैंस का दिल तोड़ने वाली है।
अब तक फैंस को लग रहा था कि Anushka Shetty, प्रभास को डेट कर रही हैं। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और कई फिल्मों में साथ काम किया। 'बाहुबली' सीरीज में Prabhas और अनुष्का की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था, और उसी के बाद से उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी थीं। यहां तक कि उनकी शादी की भी चर्चा होने लगी थी।
अनुष्का शेट्टी की हो चुकी है सगाई, शादी भी फिक्स!
'न्यूज9लाइव' की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा की एक कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर के साथ सगाई हो चुकी है, और दोनों की इस साल के आखिर तक शादी हो जाएगी। लेकिन अभी तक इसे लेकर एक्ट्रेस या उनके परिवार की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस प्रोड्यूसर से अनुष्का की शादी होने वाली है, उसकी उम्र 42 साल है और अनुष्का शेट्टी भी 42 साल की हैं।
प्रभास को डेट करने पर यह बोली थीं अनुष्का शेट्टी
वहीं, प्रभास और अनुष्का की बात करें तो दोनों की जोड़ी तो तेलुगू सिनेमा की हिट जोड़ी माना जाता है। फैंस रियल लाइफ में भी इस जोड़ी को हमेशा से साथ देखना चाहते थे। पर अनुष्का ने प्रभास को हमेशा ही एक दोस्त बताया। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में अनुष्का शेट्टी ने प्रभास संग अफेयर की खबरों पर कहा था, 'प्रभास मेरे ऐसे दोस्त हैं, जिन्हें मैं सुबह के 3 बजे भी कॉल कर सकती हूं। हमारा नाम अकसर ही इसलिए साथ जोड़ा जाता है क्योंकि हम शादीशुदा नहीं हैं, पर ऑनस्क्रीन हम कमाल की जोड़ी हैं। अगर हमारे बीच कुछ भी ऐसा होता, तो अब तक बाहर आ गया होता।'
अनुष्का शेट्टी संग डेटिंग की खबरों पर यह बोले थे प्रभास
वहीं प्रभास ने भी रिएक्ट करते हुए कहा था कि उनके और अनुष्का के बीच कुछ नहीं है। होता तो पिछले दो साल में हम दोनों साथ में कहीं न कहीं जरूर नजर आते। प्रभास ने कहा था कि वह और अनुष्का दो साल तक अपने रिलेशनशिप को छुपाकर नहीं रख पाते। इसलिए उनकी डेटिंग की खबरें महज अफवाह हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…