Apple ने पहली बार बंद किया कोई बिजनस, जानिए दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी को क्यों लेना पड़ा यह फैसला?
Updated on
01-12-2023 01:45 PM
नई दिल्ली: आईफोन और आईपैड बनाने वाली अमेरिका की कंपनी Apple ने पहली बार कोई बिजनस बंद किया है। मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी इस कंपनी ने गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) के साथ क्रेडिट कार्ड पार्टनरशिप को बंद करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कॉन्ट्रैक्ट को अगले 12 से 15 महीने में बंद कर दिया जाएगा। ऐपल और गोल्डमैन सैश के बीच साल 2019 में पार्टनरशिप हुई थी। दस साल का यह करार साल 2029 तक था। लेकिन ऐपल ने इस ENTIRE कंज्यूमर पार्टनरशिप से निकलने का फैसला किया है। इसमें इस साल शुरू हुआ सेविंग्स अकाउंट प्रोग्राम भी शामिल है।
शायद यह पहला मौका है जिसमें ऐपल नाकाम रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल गोल्डमैन सैश को इस पिछले साल इस पार्टनरशिप से एक अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। यह ऐसे समय हुआ है जबकि अमेरिका में क्रेडिट कार्ड डेट रेकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है। हालांकि ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल क्रेडिट कार्ड प्रोग्राम को एक्टिव रखना चाहती है लेकिन वह गोल्डमैन सैश से छुटकारा चाहती है। इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।
Apple का मार्केट कैप
Apple मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इसकी स्थापना स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने की थी। तब जॉब्स की उम्र मात्र 25 साल थी। इस कंपनी ने आईफोन और आईपैड समेत कई हिट प्रॉडक्ट्स बनाए हैं। आज इसका मार्केट कैप 2.954 ट्रिलियन डॉलर है। रेवेन्यू के हिसाब से वॉलमार्ट और कमाई के हिसाब से सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…