Select Date:

भारत में चीनी राजदूत की 15 महीने बाद नियुक्ति संभव गलवान झड़प के कारण अपॉइंटमेंट में देरी

Updated on 29-01-2024 12:56 PM

भारत के साथ सीमा विवाद के बीच चीन भारत में अपना अगला एंबेसडर नियुक्त कर सकता है। करीब 15 महीने से भारत में चीन का कोई भी राजदूत नहीं है। इसके पहले सुन वीडोंग भारत में चीन के राजदूत थे। उनका कार्यकाल अक्टूबर 2022 में खत्म हो गया था।

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी पर करीब 3 साल पहले 2020 में हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 38 चीनी सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन इसे लगातार छिपाता रहा है।

गलवान घाटी पर दोनों देशों के बीच 40 साल बाद ऐसी स्थिति पैदा हुई थी। इसके बाद से दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ते चले गए। यही वजह है कि चीन भारत में नया राजदूत अब तक नियुक्त नहीं कर पाया।

जू फीहोंग हो सकते हैं नए राजदूत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन सीनियर डिप्लोमैट जू फीहोंग को भारत में एंबेसडर के तौर पर नियुक्त कर सकता है। जू फीहोंग अफगानिस्तान में राजदूत के रूप में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह रोमानिया में भी चीन के राजदूत रह चुके हैं। फिलहाल वह चीन में विदेश मामलों के सहायक मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

हालांकि, नए राजदूत की नियुक्ति की औपचारिकताएं अभी पूरी नहीं हुई हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि वह कब पदभार ग्रहण करेंगे। इस पर दोनों देशों के विदेश मंत्रालय ने भी बयान नहीं दिया है।

गलवान झड़प की वजह...
गलवान पर हुई झड़प के पीछे की वजह यह थी कि गलवान नदी के एक सिरे पर भारतीय सैनिकों अस्थाई पुल बनाने का फैसला लिया था। चीन ने इस क्षेत्र में अवैध रूप से बुनियादी ढांचे का निर्माण करना शुरू कर दिया था। साथ ही, इस क्षेत्र में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा था।

जुलाई 2023 में विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रिक्स की एक मीटिंग में शामिल हुए थे। तब उन्होंने भारत-चीन बॉर्डर पर जारी तनाव को अपने करियर का सबसे कठिन डिप्लोमैटिक चैलेंज बताया था।

सीमा विवाद सुलझने तक सामान्य नहीं हो सकते : जयशंकर
13 जनवरी को नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था- दोनों देशों के रिश्ते सीमा विवाद सुलझने तक सामान्य नहीं हो सकते। मैंने चीन के विदेश मंत्री से कहा कि जब तक वो सीमा विवाद का समाधान नहीं ढूंढ लेते तब तक आप यह उम्मीद नहीं कर सकते कि डिपलोमैटिक रिलेशन्स सामान्य तरीके से चलेंगे। यह असंभव है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.