एआर रहमान को रोज आते थे सुसाइड के ख्याल, बताया मां की कही किस बात ने बदल दी जिंदगी
Updated on
11-01-2024 02:05 PM
ऑस्कर विनर म्यूजिक के सम्राट एआर रहमान ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के स्याह काले दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि कभी उनके मन में सुसाइड के ख्याल आते थे। वह खुदकुशी करने के बारे में सोचते रहते थे। एआर रहमान ने यह भी बताया कि मुश्किल वक्त में कैसे मां और उनकी खुद की आध्यात्मिकता ने जिंदगी के प्रति नजरिए को बदलने में अहम भूमिका निभाई।
AR Rahman ने इसका जिक्र अपनी बायोग्राफी में भी किया था, जिसे कृष्णा त्रिलोक ने लिखा था। उसमें एआर रहमान ने बताया था कि जब वह 25 साल के थे तो खुद को असफल मानते थे। इस कारण वह रोजाना ही सुसाइड के बारे में सोचते थे। लेकिन अब दोबारा उन्होंने इस बारे में तब बताया, जब ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेटिंग सोसाइटी में स्टूडेंट्स से बात कर रहे थे।
सुसाइड के ख्याल पर मां की इस सलाह ने बचाया
एआर रहमान ने मां की कहीं वो बातें बताईं, जिनसे उन्हें मुश्किल वक्त में हिम्मत मिली थी। एआर रहमान ने कहा, 'जब मैं छोटा था तो मेरे मन में आत्महत्या के विचार आते थे, तो मेरी मां कहा करती थी, 'जब आप दूसरों के लिए जीते हैं, तो आपके मन में ये विचार नहीं आएंगे।' यह मेरी मां से मिली सबसे खूबसूरत सलाह में से एक है।'
इन चीजों से एआर रहमान को मिलती है प्रेरणा
एआर रहमान ने आगे कहा, 'जब आप दूसरों के लिए जीते हैं, और स्वार्थी नहीं होते हैं, तो आपके जीवन का एक अर्थ होता है। मैंने इसे बहुत गंभीरता से लिया, चाहे आप किसी के लिए कंपोज कर रहे हों, किसी चीज के लिए लिख रहे हों, किसी ऐसे व्यक्ति के लिए भोजन खरीद रहे हों, जो इसे खरीद नहीं सकता, या आप बस किसी को देखकर मुस्कुरा रहे हों...ये ऐसी चीजें हैं जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।'
आध्यात्मिकता पर क्यों ज्यादा बात नहीं करते रहमान?
एआर रहमान ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि वह आध्यात्मिकता पर कम बात क्यों करते हैं। उन्होंने कहा, 'हर किसी की जिंदगी में बुरा वक्त आता है। यह बहुत छोटी सी दुनिया है। हम पैदा हुए और हम इस दुनिया से जाएंगे भी। यह हमारे लिए स्थायी नहीं है। हम कहां जाएंगे, पता नहीं। यह हर इंसान के विश्वास और उसकी अपनी कल्पना पर निर्भर करता है।'
एआर रहमान का करियर और अवॉर्ड्स
मालूम हो कि एआर रहमान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' से की थी। इसके लिए उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता था। बाद में उन्होंने अलग-अलग फिल्मों के लिए पांच और नेशनल अवॉर्ड, 2 ग्रैमी, 2 ऑस्कर, एक बाफ्टा, एक गोल्डन ग्लोब और 15 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समेत ढेरों सम्मान जीते। साल 2010 में उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…