क्या आरआरआर के सीक्वल की है तैयारी? हॉलीवुड जैसा होगा एक्शन, पर राजामौली नहीं करेंगे डायरेक्ट!
Updated on
11-07-2023 02:26 PM
साल 2022 की मेगाहिट फिल्म 'RRR' के दीवानों के लिए बड़ी खबर है। चर्चा है कि इस फिल्म के सीक्वल को लेकर तैयारियां चल रही हैं। दोस्ती और देशप्रेम की भावना पर बनी राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1275 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्शन किया था। जब ताजा जानकारी है कि इसके सीक्वल की शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है। इतना नहीं, ऑस्कर अवॉर्ड में हिंदुस्तान का परचम लहराने वाली इस फिल्म के सीक्वल को पहले से कहीं अधिक ग्रैंड और हॉलीवुड स्टैंडर्ड का बनाने की तैयारी है। हालांकि, बहुत संभव है कि इस बार फिल्म को एसएस राजामौली डायरेक्ट नहीं करेंगे।
'आरआरआर' के सीक्वल की यह चर्चा एक ट्वीट के साथ शुरू हुई है, जिसमें कहा गया है, 'RRR Movie के सीक्वल की पुष्टि हो गई। हम Ram Charan और Jr NTR की आरआरआर का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। यह हॉलीवुड स्टैंडर्ड्स में होगा। फिल्म का डायरेक्शन या तो एसएस राजामौली करेंगे या यह उनकी देखरेख में कोई करेगा।' यह भी बताया जा रहा है कि केवी विजयेंद्र प्रसाद फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं।
महेश बाबू की जंगल एडवेंचर और 'महाभारत' में बिजी हैं राजामौली
इस ट्वीट में यह भी बताया गया कि SS Rajamouli इस वक्त महेश बाबू की जंगल एडवेंचर फिल्म में बिजी हैं। इसके बाद वह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' की शूटिंग करेंगे। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से इस ओर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन चर्चा आम हो चुकी है कि अगर ट्विटर पर आई यह जानकारी सच निकली तो बॉक्स ऑफिस को जल्द ही एक और बंपर हिट मिलने वाला है।
गाने को ऑस्कर अवॉर्ड, एक्शन सीन्स पर खूब बजी थी तालियां
एक्शन से भरपूर 'आरआरआर' ने न सिर्फ 2022 में दर्शकों का दिल जीता, इसके एकेडमी अवॉर्ड्स में भी जमकर तारीफ मिली। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में धूम मचाई। एमएम कीरावनी के इस कम्पोजिशन को बेस्ट ऑरिजनल स्कोर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता। जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की यह फिल्म विजुअल एक्सपीरियंस रही। खासकर फिल्म के एक्शन सीक्वेंस ने खूब तालियां बटोरी थीं।
फिलहाल इन प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं राम चरण और जूनियर एनटीआर
जहां तक फिल्म के कलाकारों की बात है, तो 20 जून को राम चरण पिता बने हैं। उपासना ने बेटी को जन्म दिया है। राम चरण ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' का टाइटल रिवील किया है। यह एक हाई-बजट एक्शन कॉमेडी है, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी होगी। दूसरी ओर, जूनियर एनटीआर भी एक एक्शन थ्रिलर पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म KGF फेम डायरेक्टर प्रशांत नील बना रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है और इसे तत्काल NTR31 नाम दिया गया है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…